कौन है Jhathavedh Subramanyan? जाने इस खिलाड़ी के बारे में जिसको SRH ने IPL 2024 Auction में 20 लाख रुपए में अपना टीम में किया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

कौन है Jhathavedh Subramanyan? जाने इस खिलाड़ी के बारे में जिसको SRH ने IPL 2024 Auction में 20 लाख रुपए में अपना टीम में किया शामिल

अनकैप्ड खिलाड़ी झटवेध सुब्रमण्यम को सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी संस्करण के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।

Jhathavedh Subramanyan (Pic Source-Twitter)
Jhathavedh Subramanyan (Pic Source-Twitter)

19 दिसंबर को दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन का आयोजन किया गया था जिसमें कई शानदार खिलाड़ियों के ऊपर सभी फ्रेंचाइजियों ने बड़ी बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ-साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी इस ऑक्शन में अपनी छाप छोड़ी।

अनकैप्ड खिलाड़ी झटवेध सुब्रमण्यम को सनराइजर्स हैदराबाद ने आगामी संस्करण के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। झटवेध सुब्रमण्यम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख रुपए में खरीदा। झटवेध सुब्रमण्यम ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी और तमाम लोगों का दिल जीता था। बता दें, तमिलनाडु प्रीमियर लीग के फाइनल में Lyca Kovai Kings की ओर से खेलते हुए झटवेध सुब्रमण्यम ने 21 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे और इसी वजह से उनकी टीम ने इसमें जीत दर्ज की थी।

झटवेध सुब्रमण्यम का रनअप काफी शानदार है और उनके पास किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की काबिलियत है। झटवेध सुब्रमण्यम ने TNPL में अभी तक 11 विकेट अपने नाम किए है। बता दें, झटवेध सुब्रमण्यम का जन्म हांगकांग में हुआ था लेकिन 2021 में वो चेन्नई में रहने आ गए थे।

आगामी संस्करण के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे झटवेध सुब्रमण्यम

सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ट्रैविस हेड को 6 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा है। श्रीलंकाई ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। यही नहीं, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए जमकर पैसा उड़ाया। पैट कमिंस 20 करोड़ 50 लाख रुपए में बिके। पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। केकेआर ने जयदेव उनादकट को एक करोड़ 60 लाख रुपए में खरीदा।

टीम इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है और उनको हराना किसी भी अन्य टीम के लिए बहुत ही मुश्किल होगा। पिछला संस्करण सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इतना अच्छा नहीं रहा था लेकिन अब आगामी संस्करण को टीम अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?