WPL 2025 मेगा ऑक्शन: इस धुआंधार बल्लेबाज ने पिछले सीजन में छोड़ी थी अपनी छाप, अब आगामी संस्करण की सबसे महंगी रिटेन की गई खिलाड़ी बनी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
अद्यतन - नवम्बर 7, 2024 7:13 अपराह्न

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना महिला प्रीमियर लीग 2025 ऑक्शन की रिटेन की गई सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई है। बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कुल 14 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। यही नहीं इस फ्रेंचाइजी ने यूपी वॉरियर्स से डेनियल व्हाट को भी ट्रेड किया है। आगामी नीलामी में उनके पास चार उपलब्ध स्लॉट रहेंगे।
बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वो इस टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी थी। महिला प्रीमियर लीग का अभी तक मेगा ऑक्शन नहीं हुआ है और इसी वजह से फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों को उस कीमत में करना होगा जिसमें उन्होंने उन्हें खरीदा था।
पहले सीजन में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और फ्रेंचाइजी क्वालीफायर में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। तमाम लोगों ने स्मृति मंधाना की कप्तानी और बल्लेबाजी पर सवाल उठाए थे। हालांकि दूसरे सीजन में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ना ही सिर्फ आरसीबी को उनकी पहली ट्रॉफी दिलाई बल्कि खुद स्मृति मंधाना ने अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। दिल्ली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मिले हुए लक्ष्य को 8 विकेट रहते जीत लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा रिटेन की गई खिलाड़ियों की लिस्ट:
रिटेंड
स्मृति मंधाना (कप्तान)
ऋचा घोष
रेणुका ठाकुर
आशा शोभना
श्रेयंका पाटिल
एकता बिष्ट
एस मेघना
एलिस पेरी
सोफी डिवाइन
डैनी व्याट (ट्रेड)
जॉर्जिया वेयरहैम
सोफी मॉलिन्यूक्स
केट क्रॉस
कनिका आहूजा
रिलीज्ड
दिशा कसाट
इंद्राणी रॉय
नादिन डी क्लार्क
शुभा सतीश
श्रद्धा पोकरकर
सिमरन बहादुर
हीथर नाइट