WPL Auction 2024: जाने कौन हैं Vrinda Dinesh, जिसने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मचाई सनसनी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL Auction 2024: जाने कौन हैं Vrinda Dinesh, जिसने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में मचाई सनसनी

वृंदा दिनेश को यूपी वाॅरियर्स ने 1.30 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

Vrinda Dinesh (Image Credit- Twitter X)
Vrinda Dinesh (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल में बहुत से घरेलू क्रिकेटरों के सपने सच होते हैं। तो वहीं जब से महिला प्रीमियर लीग आया है तबसे महिला क्रिकेटरों को भी अपनी पहचान बनाने का मौका मिल रहा है। तो वहीं इस कड़ी में आज महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए 165 खिलाड़ियों पर बोली जारी है।

दूसरी ओर, इस ऑक्शन में कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली वृंदा दिनेश की किश्मत चमक गई है। बता दें कि मुंबई में जारी इस ऑक्शन में वृंदा के लिए 1 करोड़ 30 लाख की सबसे बड़ी बोली लगाकर यूपी वाॅरियर्स ने इस क्रिकेटर को अपने नाम किया है। साथ ही बता दें कि ऑक्शन में वृंदा का बेस प्राइस मात्र 10 लाख रुपए था।

इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन से पहले वृंदा दिनेश ने महिला प्रीमियर लीग की तीन टीमों राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स और यूपी वाॅरियर्स के लिए ट्रायल दिए थे, लेकिन अंत में बाजी यूपी वाॅरियर्स के हाथ लगी। अब वह आगामी सीजन में यूपी के लिए कुछ वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स जैसे एलिसा हीली, सोफी एसलटोन और दीप्ती शर्मा के साथ खेलती हुई नजर आएंगी।

जाने कौन हैं वृंदा दिनेश

बता दें कि 22 साल की वृंदा ने पिछले कुछ सालों में कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। वह आक्रामक खेलने के साथ अपनी पारी को आराम से भी खेलने का हुनर रखती हैं। तो वहीं हाल में उन्हें इंग्लैंड ए के खिलाफ भारत ए टीम की ओर से खेलने का मौका भी मिला।

इसके अलावा उन्होंने इस साल की शुरूआत में आयोजित हुए ACC इमर्जिंग टीम्स कप में भी भाग लिया था, जहां पर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए 29 गेंदों में 36 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें- WPL 2024: टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर Veda Krishnamurthy की नजरें भारतीय टीम में वापसी करने पर

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?