रफ्तार का नया सौदागर है यश दयाल, जो 3 करोड़ से ज्यादा में बिका - क्रिकट्रैकर हिंदी

रफ्तार का नया सौदागर है यश दयाल, जो 3 करोड़ से ज्यादा में बिका

उत्तर प्रदेश से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं यश दयाल।

Yash Dayal. (Photo Source: Instagram)
Yash Dayal. (Photo Source: Instagram)

IPL मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन यश दयाल का काम काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां इस युवा ते गेंदबाज को गुजरात ने अपने नाम किया है। साथ ही इस खिलाड़ी के लिए गुजरात की टीम ने काफी मोटी रकम खर्च की है, लेकिन यश दयाल को और उनके खेल को काफी कम लोग जानते हैं। घरेलू क्रिकेट में अपनी रफ्तार का लोहा मनवा चुके यश अब गुजरात के लिए गरजने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं इस खबर के जरिए आप यश के बारे में सब कुछ जान जाएंगे।

गुजरात के लिए गरजने वाले यश दयाल को जानते हैं क्या आप?

IPL की नई टीम गुजरात टाइटंस ने अपनी शुरूआत ऑक्शन से ही शानदार की है, जहां टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को अपने नाम किया है। साथ ही इस टीम ने घरेलू क्रिकेटरों पर भरोसा जताया है, जिसमें से एक नाम यश दयाल का भी है। जहां यश को आज यानी की मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन खरीदा गया है, 20 लाख की बेस प्राइस वाले दयाल पर को गुजरात की टीम ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा है।

*उत्तर प्रदेश से अपना घरेलू क्रिकेट खेलते हैं यश दयाल।
*यश ने विजय हजारे ट्रॉफी 2021-22 में शानदार प्रदर्शन किया था।
*सात मैचों में 17.35 के औसत से 14 विकेट लिए थे यश ने।
* लिस्ट ए करियर में यश ने 14 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।

टीम इंडिया के साथ थे यश

जी हां, आपने एक दम सही पढ़ा यश दयाल टीम के इंडिया के साथ थे, दयाल हाल ही में एक बैकअप के रूप में अहमदाबाद में भारत की वनडे टीम में शामिल हुए थे। वहीं दयाल ने अपना पहला आईपीएल ट्रायल तीन साल पहले मुंबई इंडियंस के लिए दिया था, साथ ही वो काफी समय से कई टीमों के लिए बतौर नेट गेंदबाज भी रहे हैं। अब देखना अहम होगा की 3 करोड़ 20 लाख वाले इस तेज गेंदबाज को क्या IPL में डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं।

close whatsapp