IPL 2023: क्या MI के खिलाफ DC खोल पाएगा अपने जीत का खाता? जानें यहां
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा।
अद्यतन - Apr 10, 2023 4:22 pm

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। तमाम लोग इस महत्वपूर्ण मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जहां एक तरफ दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में तीन मुकाबले खेले हैं और उन्हें तीनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई इंडियंस ने अभी तक इस सत्र में दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी टीम के लिए अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय उनके कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का फॉर्म है। आज हम आपको बताते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के इस मुकाबले में कौनसी टीम जीत दर्ज कर सकती है।
DC बनाम MI मैच, 16वां मुकाबला
वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिनांक और समय: मंगलवार, 11 अप्रैल, भारतीय समय के अनुसार शाम को 7:30 बजे
टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओसिनेमा
DC बनाम MI पिच रिपोर्ट:
इस पिच में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलेगी। दोनों टीमें बड़ा स्कोर बना सकती है। स्पिनर्स को भी मिडिल ओवर्स में यहां पर मदद मिलेगी। इस विकेट में 175 रन के ऊपर का स्कोर काफी अच्छा टोटल होगा। कप्तान को टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला करना चाहिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं होगा।
DC बनाम MI सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
संभावित सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज:
डेविड वॉर्नर
डेविड वॉर्नर ने अभी तक अपनी टीम की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीनों ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए रन बनाए हैं और वो सर्वश्रेष्ठ रन बनाने वालों की सूची में भी शामिल हैं। MI के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान एक बार फिर से बड़ा स्कोर बना सकते हैं।
संभावित सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज:
खलील अहमद
मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को नई गेंद से बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों ने काफी परेशान किया है। खलील अहमद ने अभी तक 3 मुकाबलों में 3 विकेट झटके हैं और रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को उनके खिलाफ बल्लेबाजी करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।