ICC World Cup 2023: जाने इंग्लैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Mitchell Marsh और Glenn Maxwell - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC World Cup 2023: जाने इंग्लैंड के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं Mitchell Marsh और Glenn Maxwell

ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)
Australia Cricket Team (Image Credit- Twitter)

ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 36वां मैच आज 4 नवंबर, शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो दिग्गज ऑलराउंडर मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस मैच में ये दोनों खिलाड़ी क्यों नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं।

इस वजह से नहीं खेल रहे हैं Mitchell Marsh और Glenn Maxwell

बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई परिवर्तन नहीं किया है। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को दो परिवर्तन करने पड़े हैं। ग्लेन मैक्सेवल गोल्फ कार से गिरने के बाद से चोटिल है और पूरी तरह फिट ना होने के कारण वह मैच में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। तो वहीं मिचेल मार्श व्यक्तिगत कारणों की वजह से अभी ऑस्ट्रेलिया में है, इस वजह से वह मैच में नहीं खेल रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया –

डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।

इंग्लैंड

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड।

ये भी पढ़ें- CWC 2023, Match 35, NZ vs PAK: रचिन रविंद्र-केन विलियमसन ने मचाया बवाल, रिकॉर्डतोड़ पारी खेल लौटे पवेलियन

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए