ODI World Cup 2023: जाने आखिर क्यों नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश मैच में रूलोफ वैन डेर मेरवे और नसुम अहमद नहीं ले रहे भाग? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ODI World Cup 2023: जाने आखिर क्यों नीदरलैंड बनाम बांग्लादेश मैच में रूलोफ वैन डेर मेरवे और नसुम अहमद नहीं ले रहे भाग?

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

Roelof Van Der Merve (Pic Source-Twitter)
Roelof Van Der Merve (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महत्वपूर्ण मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बांग्लादेश ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने शुरुआत से ही नीदरलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मुकाबले में बांग्लादेश की ओर से नसुम अहमद और नीदरलैंड की ओर से रूलोफ वैन डेर मेरवे नहीं खेल रहे हैं। रूलोफ वैन डेर मेरवे की तबीयत इस मैच में बिल्कुल भी ठीक नहीं है और यही वजह है कि उन्हें इस मैच की प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया है।

रूलोफ वैन डेर मेरवे के अलावा Teja Nidamanuru भी बांग्लादेश के खिलाफ हो रहे इस मैच में भाग नहीं ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में नीदरलैंड को रूलोफ वैन डेर मेरवे की कमी जरूर खलेगी। उन्होंने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना है बेहद जरूरी

बता दें, दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। फिलहाल बांग्लादेश ने इस मैच में पकड़ बनाया हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी टीम आज इस मैच को हारेगी वो काफी हद तक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की दौड़ से भी बाहर हो जाएगी। दोनों ही टीमों ने अभी तक इस टूर्नामेंट में पांच-पांच मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में दोनों ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में बांग्लादेश इस समय आठवें पायदान पर है जबकि नीदरलैंड सबसे निचले स्थान पर। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को हराया था जबकि नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?