IPL 2025: आखिर क्यों DC जीत सकती है इस सीजन की ट्रॉफी? जाने यहां
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और आने वाले मुकाबलों के लिए भी वह पूरी तरह से तैयार होंगे।
अद्यतन - मार्च 30, 2025 3:14 पूर्वाह्न

आईपीएल में ऐसी कई फ्रेंचाइजी हैं, जो काफी सफल रही है और उन्होंने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को एक से ज्यादा बार अपने नाम किया है। हालांकि, कुछ ऐसी भी टीमें हैं, जो आईपीएल की ट्रॉफी को पिछले 17 सीजन में एक बार भी अपने नाम नहीं कर पाई हैं। इन्हीं में से एक टीम है दिल्ली कैपिटल्स।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब आईपीएल 2025 में एक बार फिर वे ट्रॉफी जीतने की उम्मीद से आए हैं। टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत दर्ज की।
अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है और आने वाले मुकाबलों के लिए भी वह पूरी तरह से तैयार होंगे। इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स काफी मजबूत दिख रही है और ऐसा कहा जा सकता है कि वह आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि इस आर्टिकल में तीन मुख्य कारणों के बारें चर्चा की गई है और बताया गया है कि आखिर क्यों दिल्ली की टीम इस सीजन ट्रॉफी जीत सकती है।
1- केएल राहुल और अक्षर पटेल है जबरदस्त फॉर्म में

दबाव में केएल राहुल और अक्षर पटेल ने हमेशा ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी में भी काफी शानदार खेल दिखाया किया था। भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में राहुल शामिल न हो पाए हो, लेकिन अब वह टीम से जुड़ चुके हैं और उनके आने से दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी लाइनअप और भी मजबूत हो गया है।
2- दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी लाइनअप है काफी मजबूत

पिछले कुछ सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का बल्लेबाजी लाइनअप थोड़ा कमजोर रहा था। हालांकि, इस सीजन में उन्होंने कई धाकड़ खिलाड़ियों को स्क्वॉड में जगह दी है। टीम के पास युवा खिलाड़ी भी है, जो विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को मैच जीता सकते हैं। यही नहीं अनुभवी खिलाड़ियों को भी शानदार योगदान देते हुए देखा जा सकता है।
3- दिल्ली कैपिटल्स का गेंदबाजी लाइनअप भी है काफी घातक

दिल्ली कैपिटल्स का सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं बल्कि गेंदबाजी लाइनअप भी ताकतवर है। उनके पास स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों का जबरदस्त मिश्रण है, जिनके पास काफी अनुभव है। अक्षर पटेल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है।