टी-20 वर्ल्ड कप 2022: सिडनी में टीम इंडिया को परोसा गया ‘ठंडा और अपर्याप्त’ भोजन तो ट्विटर पर मचा बवाल
ड्रेसिंग रूम के मेन्यू में कथित तौर पर फल, फलाफेल और 'मेक योर सैंडविच' शामिल थे!
अद्यतन - Oct 26, 2022 4:43 pm

क्या ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम के साथ भेदभाव हो रहा है? दरअसल, भारत और नीदरलैंड के बीच 27 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2022 मुकाबले से पहले लंच को लेकर भारतीय ड्रेसिंग रूम से विवादस्पद या यूं कहे अनअपेक्षित व्यवहार की घटना सामने आई है।
कथित तौर पर, टीम इंडिया को 25 अक्टूबर को उनके वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र के बाद दोपहर के भोजन के लिए “ठंडा और अपर्याप्त” भोजन दिया गया, जिससे रोहित शर्मा और उनकी टीम को बेहद निराशा हुई, और उन्होंने इसकी शिकायत आईसीसी से कर दी।
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ हो रहा है अन्याय
ड्रेसिंग रूम के मेन्यू में कथित तौर पर फल, फलाफेल और ‘मेक योर सैंडविच’ शामिल थे, जो भारतीय खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। जिसके बाद कुछ खिलाड़ियों ने फलाफेल खाने का फैसला किया, जबकि बाकी खिलाड़ियों ने मैदान पर लंच का बहिष्कार करने के बाद उन्होंने टीम होटल में खाना खाया।
भारतीय टीम के एक सदस्य ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया: “खाना सही नहीं था। अभ्यास सत्र के बाद हमें कम से कम ठंडे सैंडविच तो सर्व नहीं किए जा सकते है।” इस बीच, भारतीय पत्रकार बोरिया मजूमदार ने ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर लिखा: “उम्मीद है कि भारतीय टीम के खाने का मुद्दा आज से सुलझ जाएगा, क्योंकि आईसीसी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। हमारे खिलाड़ियों को पूरे टूर्नामेंट के दौरान आज से अभ्यास में भारतीय भोजन मिलना चाहिए।”
The Indian teams food issue will hopefully be solved from today with the ICC taking cognisance of it and looking into it. The players should get Indian food at practice starting today for the entire tournament. @RevSportz
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) October 26, 2022
इस खबर के सामने आते ही भारतीय क्रिकेट फैंस ने ट्विटर पर टीम को ठंडे सैंडविच सर्व करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की जमकर आलोचना की। उनका मानना है कि यह मेजबान देश की शीर्ष टीमों के आत्मविश्वास को गिराने की साजिश है, वहीं कुछ फैंस का मानना है कि जब ऑस्ट्रेलिया मेहमान टीमों को पर्याप्त सुविधा मुहैया नहीं करा सकती, तो फिर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन नहीं करना चाहिए था।
यहां देखिए कुछ ट्विटर प्रतिक्रियाएं –
Typical Aussie tactics to demoralise the top teams !
Why organise such an event in the first place when you don’t have cricket infrastructure in place !!
— Anurag Bharat (@Anurag4Bharat) October 26, 2022
Team India unhappy about the food which was served in Sydney. They complained to the ICC about the cold sandwiches.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 26, 2022
That's nonsense, if you don't like the sandwich then don't eat it and buy something for 500INR (10 dollars), stop whining like kids. As far as about cricket grounds you can book private cricket grounds for practice by getting in touch with local councils.
— StudentOfLife (@teetar_tweets) October 26, 2022
@CricketAus nd @ICC should explain why such reprehensible behavior was done nd how Team India will go to practice 42 km away frm the hotel? This is a vry Shameless incident 😡
— 45_Gaurav (@45_Gaurav7631) October 26, 2022
https://twitter.com/RightWing90/status/1585150628896329728?
It's a ICC tournament so all the facilities are given by icc … And for playing ground since there are some wc matches conducted in scg that's why they have to go 42kms away for practice …. In same Sydney Netherlands are going 58kms away for practice 🤷🤷
— Preetam Sahu (@Preetam21696704) October 26, 2022