संजू सैमसन का फैन होना इतना आसान थोड़ी है, बहुत तकलीफ होती है! - क्रिकट्रैकर हिंदी

संजू सैमसन का फैन होना इतना आसान थोड़ी है, बहुत तकलीफ होती है!

संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला।

Sanju Samson (Image Credit- Twitter)
Sanju Samson (Image Credit- Twitter)

इन दिनों हर कोई टीम इंडिया के खिलाड़ी संजू सैमसन की ही बात कर रहा है, साथ ही इस खिलाड़ी का नाम भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही ट्रेंड करता है। वहीं इस खिलाड़ी का नाम ट्रेंड होने कारण है फैन्स, वो ही फैन्स जो इस समय BCCI से काफी नाराज चल रहे हैं और कुछ फैन्स तो हार्दिक पांड्या के साथ-साथ शिखर धवन से भी नाराज हैं।

संजू सैमसन नहीं होते हैं टीम इंडिया की पहली पसंद

टीम इंडिया में अभी बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अपनी जगह पंत पक्की कर के बैठे हैं, वहीं दूसरी नंबर पर टीम ईशान किशन को ज्यादा मौके देती है। ऐसे में संजू सैमसन टीम की पहली पसंद नहीं होते हैं और ये ही बात इस खिलाड़ी के फैन्स को सबसे ज्यादा खटकती है।

हर बार गम में डूबे रहते हैं संजू सैमसन के फैन्स!

*संजू सैमसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला।
*कीवी टीम के खिलाफ संजू ने खेला पहला वनडे, दूसरे वनडे में कर दिया गया ड्रॉप।
*संजू के साथ ये होता देख फैन्स होते हैं गुस्सा, इसलिए ट्रेंड करता है उनका नाम।
*इस खिलाड़ी को क्रिकेट फैन्स मानते हैं पंत से काफी ज्यादा ही अच्छा खिलाड़ी।

हर बार दिल जीत लेते हैं संजू सैमसन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

FIFA वर्ल्ड कप 2022 में भी पहुंचे इस खिलाड़ी के फैन्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

संजू की कप्तानी में RR ने खेला था फाइनल

IPL में इस साल राजस्थान टीम ने संजू की कप्तानी में फाइनल मैच गुजरात के खिलाफ खेला था, जहां खिताब हार्दिक की टीम ने अपने नाम किया था और राजस्थान टीम दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गई थी।

close whatsapp