बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन से पूर्व कप्तान में नहीं रही मैच देखने की दिलचस्पी - क्रिकट्रैकर हिंदी

बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन से पूर्व कप्तान में नहीं रही मैच देखने की दिलचस्पी

बांग्लादेश को हाल ही में तीन टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Bangladesh cricket team. (Photo by MICHAEL BRADLEY/AFP via Getty Images)
Bangladesh cricket team. (Photo by MICHAEL BRADLEY/AFP via Getty Images)

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान रकीबुल हसन ने टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर निराशा व्यक्त की है। आपको बता दें, बांग्लादेश को  हाल ही में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद रकीबुल हसन ने टीम ने सीनियर खिलाड़ियों की जमकर खिंचाई की है।

इस समय बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उन्हें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के हाथों 0-2 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, जबकि मेहमान टीम ने दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ के बेहतरीन क्रिकेट खेलते हुए यह मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

रकीबुल हसन ने बांग्लादेश टेस्ट टीम पर साधा निशाना

रकीबुल हसन ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा: “तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन ने जिस तरह से कुछ शॉट खेले, वे उन शॉट्स को खेलते हुए आउट हो गए। कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि उन्होंने 5,000 रन कैसे बनाए। हमारे देश में टेस्ट क्रिकेट को पसंद करने वालो की कमी है, और इसका मुख्य कारण हमारा खराब प्रदर्शन है। आप दूसरे देशों में देखिए टेस्ट क्रिकेट के कितने सारे फैंस है।”

पूर्व कप्तान ने आगे कहा: “अगर मैं बांग्लादेश के टेस्ट मैच देखने जाता हूं, तो मुझे परिणाम पहले से ही पता होते है। मुझे पता होता होता है कि बांग्लादेश हारेगा, तो फिर मैं क्यों जाऊं और क्यों मैच देखूं? और इसकी वजह हमारी टीम और उनका घटिया प्रदर्शन है। दुर्भाग्य से, टेस्ट क्रिकेट में हमारा प्रदर्शन बहुत ही खराब है। मैं इतना बुरा क्रिकेट देखने मैदान में क्यों जाऊंगा? जब आप अच्छा खेलते हैं, नियमित रूप से मैच जीतते हैं, और कठिन परिस्थितियों में लड़ते हैं, तभी आप दर्शकों को आकर्षित कर पाएंगे, और वे आपका खेल देखने मैदान में आएंगे।”

आपको बता दें, बांग्लादेश 2 जुलाई से विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका में शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा। इस सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 10 जुलाई से तीन ODI मैच भी खेले जाएंगे।

close whatsapp