WI vs ENG, 1st ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा West Indies vs England के बीच का मैच?

WI vs ENG, 1st ODI Match Prediction: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

WI vs ENG (Photo Source: Getty Images)
WI vs ENG (Photo Source: Getty Images)

WI vs ENG, 1st ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

इंग्लैंड (England) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 31 अक्टूबर को एंटीगुआ में खेला जाएगा। इंग्लैंड ने पिछली वनडे सीरीज सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी, जिसमें टीम को हैरी ब्रूक की कप्तानी में 3-2 से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान जोस बटलर अब तक अपनी काफ इंजरी से उबर नहीं पाए हैं, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में लियम लिविंगस्टोन टीम की कप्तानी करेंगे।

वेस्टइंडीज को हाल ही में श्रीलंका दौरे के वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। शाई होप टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, बोर्ड ने स्क्वॉड में शिमरोन हेटमायर को शामिल किया है, जो निजी कारणों के चलते श्रीलंका दौरे का हिस्सा नहीं थे।

Match Details (श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, पहला वनडे
वेन्यू सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 31 अक्टूबर, रात 11ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स फैनकोड एप और वेबसाइट

WI vs ENG Head-to-Head Records ODI (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 105
वेस्टइंडीज ने जीते 46
इंग्लैंड ने जीते 53
नो रिजल्ट 00
टाई 06

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम की पिच पर गेंद और बल्ले के बीच संतुलित प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 229 रन है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने ज्यादा मैच जीते हैं। यहां टॉस जीतकर कप्तान पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

वेस्टइंडीज (West Indies):

ब्रैडन किंग, ईवन लुईस, शाई होप (कप्तान व विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, कीसी कार्टी, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ

इंग्लैंड (England):

फिल सॉल्ट, विल जैक्स, जॉर्डन कॉक्स, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टोन (कप्तान), जैकेब बैथेल, सैम करन, ब्रायडन कार्से, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स, ओली स्टोन

यहां देखें- West Indies vs England 1st ODI Dream11 Prediction

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- शेरफेन रदरफोर्ड

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में 204 रन बनाए थे।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- रीस टॉपली

रीस टॉपली वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अच्छी गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है, जिसका टॉपली फायदा उठाना चाहेंगे।

WI vs ENG, 1st ODI Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 220-330

वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 60-70

पहली पारी का स्कोर- 230-240

इंग्लैंड ने जीत दर्ज की

close whatsapp