रोहित शर्मा लगातार चोटिल हो रहे हैं इसी वजह से कई खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में मौका दिया जा रहा है: सलमान बट - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित शर्मा लगातार चोटिल हो रहे हैं इसी वजह से कई खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में मौका दिया जा रहा है: सलमान बट

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई और इस समय चल रही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार को ओपनिंग करते हुए देखा गया है।

salman butt and rohit sharma (source-twitter)
salman butt and rohit sharma (source-twitter)

पाकिस्तान टीम के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट का मानना है कि रोहित शर्मा के बार-बार चोटिल होने की वजह से भारतीय टीम टॉप ऑर्डर में कई खिलाड़ियों को मौका दे रही है। सलमान बट ने इस बात पर हामी भरी है कि भारतीय टीम अपने कप्तान की फिटनेस को लेकर काफी परेशान है।

बता दें, तीसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा 11 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इससे पहले भी चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए दौरे में वो टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा चुके पांचवें और आखिरी टेस्ट मुकाबले में भी वो कोविड पॉजिटिव होने की वजह से मुकाबला नहीं खेल पाए थे। पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा चोट की वजह से टीम से बाहर रहे हैं।

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई और इस समय चल रही वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार को ओपनिंग करते हुए देखा गया है।

आगे आने वाली चुनौतियों के लिए टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों को तैयार रहना होगा: सलमान बट

भारतीय टीम में टॉप ऑर्डर के बदलाव को लेकर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी क्या रहने वाली है। लेकिन मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट यह जरूर सोच रही होगी कि रोहित शर्मा लगातार चोटिल हो रहे हैं। चोटिल होने के साथ-साथ उनकी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर आगे कहा कि, ‘कुछ ना कुछ वजह से रोहित शर्मा टीम से अंदर और बाहर रहे हैं। ऐसे समय में आपको 2-3 खिलाड़ियों को उनका रोल बता देना चाहिए कि अगर वो फिट नहीं रहते हैं तो आपको उनकी जगह बल्लेबाजी करनी होगी जिससे वो भी आगे आने वाली मुश्किलों के लिए तैयार रहें।

अगर दोनों खिलाड़ी फिट रहते हैं तो केएल राहुल और रोहित शर्मा ओपनिंग करेंगे। लेकिन अगर यह दोनों खिलाड़ी या कोई एक खिलाड़ी उपलब्ध नहीं रहता है तो भारत को उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को भी पहले से तैयार करके रखना होगा।

पिछले कुछ समय में भारतीय टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है

सलमान बट ने भारतीय खिलाड़ियों को लेकर आगे कहा कि, ‘भारतीय टीम लगातार हर मुकाबले में नए खिलाड़ियों को मौका दे रही है। लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है और उनके बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव आया है। वो हर मुकाबले में नए- नए खिलाड़ियों की खोज कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एक प्रभावशाली बेंच स्ट्रैंथ बनाई जा रही है।

बता दें, लिमिटेड ओवर्स में कई युवा खिलाड़ियों ने भारत के लिए अपना डेब्यू किया है। इनमें से कुछ के नाम है अर्शदीप सिंह, दीपक हुड्डा, आवेश खान, ऋतुराज गायकवाड़ और उमरान मलिक हैं।

close whatsapp