WI vs IND 2023: Mukesh Kumar को ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल; एक क्लिक में जानिए किन स्टार प्लेयर्स ने की टीम में वापसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND 2023: Mukesh Kumar को ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल; एक क्लिक में जानिए किन स्टार प्लेयर्स ने की टीम में वापसी

संजू सैमसन और जयदेव उनादकट की ODI टीम में वापसी हुई है।

Team India. (Image Source: BCCI)
Team India. (Image Source: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने दो टेस्ट, तीन ODI और पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 23 जून को टेस्ट और वनडे टीमों की घोषणा की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कहा वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा। इस बीच, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज 27 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसके अंतिम दो मैच क्रमशः 29 जुलाई और 1 अगस्त को खेले जाएंगे।

Mukesh Kumar को पहली बार भारतीय टीम में किया गया शामिल

वेस्टइंडीज बनाम भारत ODI सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाना है, जबकि तीसरा और आखिरी मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा। अगर भारत के स्क्वॉड की बात करे, तो मोहम्मद शमी को टेस्ट और ODI दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है।

यहां पढ़िए: 10 साल पुरानी तस्वीर की जडेजा ने याद, उस वक्त भी धोनी की कप्तानी में किया था कमाल

वहीं दूसरी ओर, BCCI ने सभी को हैरान करते हुए वेस्टइंडीज दौरे के लिए संजू सैमसन और जयदेव उनादकट की ODI टीम में वापसी कराई है। इसके अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ और उमरान मलिक की भी ODI टीम में वापसी हुई है। इस बीच, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट और ODI दोनों टीमों में जगह दी गई है। आपको बता दें, मुकेश कुमार को पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर , अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

close whatsapp