WI vs IND 2023: तिलक वर्मा के डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर वसीम जाफर ने पढ़े युवा बल्लेबाज की तारीफ में कसीदे
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा तिलक वर्मा एक फ्लेक्सिबल प्लेयर हैं।
अद्यतन - अगस्त 4, 2023 4:12 अपराह्न

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने Tilak Varma की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि 20-वर्षीय बल्लेबाज नंबर 4 और नंबर 7 के बीच कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। वसीम जाफर ने कहा कि तिलक वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने डेब्यू पर ऐसी बल्लेबाजी की जैसे यह कोई क्लब या घरेलू क्रिकेट मैच हो।
आपको बता दें, तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और 22 गेंदों में 39 रनों की प्रभावशाली पारी खेली। इसके अलावा, युवा क्रिकेटर ने दो शानदार कैच भी लपके। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम चार रनों से यह मुकाबला हार गई।
Tilak Varma मानसिक रूप से बहुत मजबूत है: वसीम जाफर
वसीम जाफर ने ESPNCricinfo के हवाले से कहा: “तिलक वर्मा अपने डेब्यू मैच में बेहद प्रभावशाली लग रहा था। वह बिल्कुल भी नहीं घबरा रहा था, और जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की, ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई क्लब गेम या फिर अपनी स्टेट टीम के लिए खेल रहे हों। वह बिल्कुल कोई दबाव में नहीं थे, वह मैदान पर आये और अपने खेल को सपोर्ट किया। इससे पता चलता है कि वह मानसिक रूप से बहुत मजबूत है।
यहां पढ़िए: पहले लिया जबरदस्त कैच और फिर लगाए बैक टू बैक छक्के, देखिए कैसे तिलक वर्मा ने डेब्यू पर मचाया धमाल
वह इस मैच में एकमात्र प्लेयर थे, जो इस पिच पर बहुत सहज नजर आए। उन्होंने जो शॉट खेले, न केवल बड़े शॉट, यहां तक कि थर्ड मैन और अन्य शॉट के माध्यम से स्लाइस भी किया, यह दर्शाता है कि वह अच्छी फॉर्म में थे। उन्हें निराशा होगी कि वह अधिक रन नहीं बना सके। अगर उन्होंने 50 या 60 रन बनाए होते तो भारत मैच जीत गया होता। संजू सैमसन का रन आउट होना भी टीम इंडिया को भारी पड़ा।
Tilak Varma टीम में बहुमुखी प्रतिभा लाते हैं: वसीम जाफर
संजू सैमसन भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। तिलक वर्मा एक फ्लेक्सिबल प्लेयर हैं। वह नंबर 4 और नंबर 7 के बीच कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता है। वह फिनिशर की भूमिका भी निभा सकता है। हमने उन्हें मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करते देखा है। तिलक वर्मा टीम में वह बहुमुखी प्रतिभा लाते हैं।”