वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले 5वें टी-20 मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

अर्शदीप सिंह का अभी तक इस टी-20 सीरीज में गेंद से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

वेस्टइंडीज और भारत के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने चौथे मुकाबले को 59 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब टीम इंडिया की नजरें आखिरी मुकाबले को भी अपने नाम करने के साथ सीरीज को शानदार तरीके से खत्म करने पर होगी। फ्लोरिडा के मैदान पर खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 191 रन का स्कोर बना दिया था।

जिसमें टीम की तरफ से बल्लेबाजी में ऋषभ पंत, संजू सैमसन और कप्तान रोहित शर्मा की तरफ से बेहतर पारियां देखने को मिली थी। हालांकि तीनों ही बल्लेबाजी अर्धशतक नहीं लगा सके थे, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी। जिसके चलते पूरी टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 132 रन पर सिमट गई।

अब विंडीज कप्तान निकोलस पूरन की कोशिश होगी कि आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन किया जाए ताकि अपने सम्मान को भी बचाया जाए। अभी तक मेजबान टीम की तरफ से सिर्फ ब्रैंडन किंग और कायल मेयर्स के बल्ले से कुछ बेतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। इसके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाजों ने निराश ही किया है।

मैच जानकारी:

5वां टी-20 मैच – वेस्टइंडीज बनाम भारत

स्थान – सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

समय – भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – फैनकोड

लाइव टेलीकास्ट – दूरदर्शन (DD)

पिच रिपोर्ट:

फ्लोरिडा के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान काम दिखा है। जिसका लाभ भारतीय बल्लेबाजों ने चौथे टी-20 मैच में आसानी से हासिल किया वहीं इसके अलावा गेंदबाजों ने भी अपना कमाल दिखाया और इसमें तेज और स्पिन गेंदबाज दोनों ही प्रभावशाली दिखाई दिए थे।

संभावित अंतिम एकादश:

वेस्टइंडीज

ब्रैंडन किंग, कायल मेयर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पोवेल, शिमरॉन हेटमायर, डीवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, डॉमनिक ड्रेक्स, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय।

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

संभावित Dream11 टीम:

ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा (उप-कप्तान), अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई।

close whatsapp