वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले त्रिनिदाद पहुंची टीम इंडिया; देखिए वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले त्रिनिदाद पहुंची टीम इंडिया; देखिए वीडियो

शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत का नेतृत्व करेंगे।

Team India arrives. (Source: Indian Cricket Team/ Instagram)
Team India arrives. (Source: Indian Cricket Team/ Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ 20 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए त्रिनिदाद पहुंच चुके है। टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 22 जुलाई से 27 जुलाई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके सभी मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले जाएंगे।

इस सीरीज में शिखर धवन भारत का नेतृत्व करेंगे क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड दौरे के बाद आराम दिया गया है। इस बीच, बीसीसीआई (BCCI) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम को त्रिनिदाद में टीम होटल में चेक-इन करते देखा जा सकता है।

टीम इंडिया ने त्रिनिदाद में मारी एंट्री

इस वीडियो में शिखर धवन सबसे पहले टीम होटल में प्रवेश करते हुए नजर आ रहे है। स्टैंड-इन कप्तान धवन के अलावा युजवेंद्र चहल, आवेश खान, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे अन्य भारतीय खिलाड़ी भी अपने बैग और सामान के साथ परिसर में प्रवेश करते देखे जा सकते है।

यहां देखिए वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आपको बता दें, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली जो हाल ही में संपन्न इंग्लैंड दौरे का हिस्सा थे को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया है। आपको बता दें, वनडे सीरीज के समापन के बाद कप्तान रोहित शर्मा 29 जुलाई से खेली जाने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए बतौर कप्तान लौट आएंगे।

यहां देखिए भारत की वनडे टीम: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

भारत की T20I टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

*केएल राहुल और कुलदीप यादव की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करती है।

close whatsapp