WI vs IND: अभी तक टेस्ट सीरीज के ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ की घोषणा नहीं हुई
1-0 से भारत ने टेस्ट सीरीज को किया था अपना नाम
अद्यतन - जुलाई 25, 2023 5:56 अपराह्न

भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर मल्टी फाॅर्मेट क्रिकेट की शुरूआत दो मैचों की टेस्ट सीरीज से हुई थी। तो वहीं जैसा कि इस सीरीज के दौरान उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत सीरीज में वेस्टइंडीज पर हावी रहेगा, तो ऐसा ही हुआ।
भारत ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में पारी और 141 रनों से हराया था, तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच भी भारत जीतने करीब था, लेकिन पांचवें दिन का खेल बारिश की वजह से खराब होने के बाद यह मैच ड्राॅ पर खत्म हुआ और सीरीज को भारत ने 1-0 से अपने नाम किया।
तो वहीं पहले मैच में पदार्पण कर रहे यशस्वी जायसवाल को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया, तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को उनके फाइफर के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवाॅर्ड दिया गया।
टेस्ट सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज अभी तक नहीं चुना गया
हालांकि, अभी तक इस टेस्ट सीरीज का प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवाॅर्ड किस खिलाड़ी को मिला है, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, जिसकी वजह से क्रिकेट फैंस असमंजस में बने हुए हैं। तो वहीं इस अवाॅर्ड को अपने नाम करने की रेस में विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन अभी तक इस अवाॅर्ड के विजेता की घोषणा नहीं हुई है।
दूसरी ओर आपको भारत के इस दौरे के बताएं तो 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 27 जुलाई से 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर टीम इंडिया से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम:
हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, आवेश खान, ईशान किशन (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, उमरान मलिक, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और कुलदीप यादव।