WI vs IND: प्लेइंग इलेवन से बाहर फिर भी मैदान में दिखे संजू सैमसन!, तस्वीर वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: प्लेइंग इलेवन से बाहर फिर भी मैदान में दिखे संजू सैमसन!, तस्वीर वायरल

संजू सैमसन को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मौका नहीं मिला।

टेस्ट सीरीज 1-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम आज से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला वनडे मुकाबला बारबाडोस में खेला जा रहा है, जहां रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने इस मैच के साथ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया।

वहीं घरेलू क्रिकेट में निरंतर रहने के बावजूद संजू सैमसन को भारत के लिए बहुत अधिक अवसर नहीं मिले हैं। ऐसा माना जा रहा था कि केएल राहुल की गैरमौजूदगी में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह इशान किशन को मौका देने का फैसला किया।

सैमसन की जर्सी पहने दिखे सूर्यकुमार यादव

इससे संजू सैमसन के फैन्स निराश नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। हालांकि, फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार यादव मैदान पर सैमसन की जर्सी में दिखाई दिए, जिसे देख फैन्स हैरान रह गए। कुछ फैन्स ने कहा कि रोहित शर्मा राजनीति कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने सैमसन की जर्सी क्यों पहनी?, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हो सकता है आखिरी समय में उनकी जर्सी कहीं खो गई हो।

 

आपको बता दें कि संजू सैमसन पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। निरंतरता नहीं होने के कारण उन्हें टीम से अंदर-बाहर होना पड़ा है। वहीं इशान किशन 2022 के आखिरी में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद टीम के आंखों का तारा बने हुए हैं।

उन्हें लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन दोहरा शतक लगाने के बाद से क्रिकेटर ने बतौर ओपनर नहीं खेला है। वह नंबर-3 या 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत की योजनाओं में क्या संजू सैमसन होंगे। अगर उन्हें इसी तरह कम मौके मिले तो उनका टीम में जगह बनाना काफी मुश्किल हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका तो फैन्स ने सोशल मीडिया पर निकाली जमकर भड़ास

close whatsapp