WI vs IND: संजू सैमसन के व्यवहार ने जीता भारतीय पत्रकार का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

WI vs IND: संजू सैमसन के व्यवहार ने जीता भारतीय पत्रकार का दिल

केएल राहुल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद BCCI ने 29 जुलाई को संजू सैमसन को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया।

Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)
Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)

29 जुलाई को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 68 रनों से मात देकर पांच मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया लेकिन उनकी एक भारतीय पत्रकार के साथ शानदार व्यवहार की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसने सभी लोगों का दिल जीत लिया।

दरअसल ये वीडियो संजू सैमसन की IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल में साझा किया है जिसमें भारतीय पत्रकार एक कहानी बता रहे है। विमल कुमार जो कि भारत के एक दिग्गज पत्रकार हैं उन्हें तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले के बाद संजू के साथ बातचीत करने का सुनहरा अवसर मिला।

यह मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया था जो कि पहले टी-20 मुकाबले के मैदान से थोड़ा दूर था। सैमसन ने उनकी मदद करने का फैसला किया और भारतीय पत्रकार से कहा कि आप भी भारतीय टीम बस में बैठ जाइए और हमारे साथ चलिए।

संजू सैमसन के व्यवहार ने विमल कुमार का जीता दिल

हालांकि विमल ने बड़े ही शांत स्वभाव से मना कर दिया और कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है और वैसे भी अगर वह उनके साथ सफर करना भी चाहते तो ऐसा नहीं हो सकता क्योंकि BCCI के नियम के मुताबिक कोई भी पत्रकार टीम के साथ बस में सफर नहीं कर सकता।

बता दें, विमल कुमार ने संजू सैमसन का पहले भी इंटरव्यू लिया है जब वह IPL में दिल्ली कैपिटल्स (DC) में थे। हालांकि भारतीय बल्लेबाज उनको पहचान नहीं पाया लेकिन इस पत्रकार को सैमसन का व्यवहार काफी अच्छा लगा।

भारतीय पत्रकार ने पहले यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और उसके बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल में यह वीडियो पोस्ट किया।। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दिल जीतना और जिंदगी में जीतना हमारे संजू से सीखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

संजू सैमसन भारतीय टीम के जबरदस्त कप्तान हो सकते हैं: विमल कुमार

बता दें, केएल राहुल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद BCCI ने 29 जुलाई को संजू सैमसन को उनकी जगह टी-20 टीम में शामिल किया। हालांकि वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें पहले टी-20 मुकाबले में प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया।

विमल कुमार ने अपनी वीडियो में आगे बोला कि संजू सैमसन के पास बेहतरीन लीडरशिप गुण है और भविष्य में वो भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं।

close whatsapp