पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी गेंद पर हासिल की रोमांचक जीत - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी गेंद पर हासिल की रोमांचक जीत

पहले वनडे मैच में कप्तान शिखर धवन ने खेली 97 रनों की पारी।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

मेजबान टीम के जबरदस्त मुकाबले के बावजूद, भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने के लिए आखिरी गेंद पर तीन रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए मैच में मनोरंजन की कोई कमी नहीं होने दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान धवन (97) और शुभमन गिल (64) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने कैरेबियाई गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाया और भारत को एक एक बड़े लक्ष्य की तरफ अग्रसर किया।

श्रेयस अय्यर (54) ने भी अर्धशतक जमाया, एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत इस मैच में आसानी से 350 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहेगा। लेकिन अच्छी शुरुआत के बाद अंत में आकर टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई और टीम ने अपने आखिरी के छह विकेट 86 रन के अंदर गंवा दिए और खराब शुरुआत के बाद, वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने  पहली पारी में भारत को 308 रनों पर रोक दिया।

भारत और विंडीज दोनों ही टीमों के लिए यह मैच उतार-चढाव भरा रहा

जवाब में, मेजबान बल्लेबाजों ने सामूहिक प्रदर्शन किया और शाई होप (7) और रोवमैन पॉवेल (0) को छोड़कर सभी बल्लेबाजों ने अच्छा योगदान दिया। काइल मेयर्स 68 गेंदों में 75 रन बनाकर सबसे प्रभावशाली दिखे। हालांकि विंडीज टीम को जो अंत में हार मिली उससे उनके फैंस का दिल जरूर टुटा होगा।

रोमारियो शेफर्ड (25 में 39) ने अंत के ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन मोहम्मद सिराज की अच्छी गेंदबाजी के सामने वो अपनी टीम को मैच जीताने में असफल रहे। हालांकि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी उतार-चढाव भरा रहा था। लेकिन अंत में टीम इंडिया इस मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही।

इस मैच में जहां टीम इंडिया ने कुछ जगहों पर अच्छा प्रदर्शन किया वहीं कुछ मौकों पर विंडीज टीम भी अपना दबदबा बनाती हुई नजर आई। एक समय मानो ऐसा लग रहा था कि, विंडीज टीम आसानी से मैच को अपने नाम कर लेगी लेकिन शार्दुल ठाकुर ने कुछ मौकों पर आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट्स चटकाए और भारत की मैच में वापसी करवाई। इसी वजह अंत में टीम इंडिया अंत में मेजबान वेस्टइंडीज को मात देने में कामयाब रही।

मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कुछ इस तरह के रिएक्शन दिए

https://twitter.com/Siddhar18240017/status/1550677101459767304?s=20&t=A3VtiyWmJkdK8WOi_FB0hg

https://twitter.com/kingashu1008/status/1550676315136700416?s=20&t=A3VtiyWmJkdK8WOi_FB0hg

close whatsapp