कोलकाता में दिखा विराट कोहली का कहर, तो अनुष्का भाभी ने पारी को बताया-कतई जहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

कोलकाता में दिखा विराट कोहली का कहर, तो अनुष्का भाभी ने पारी को बताया-कतई जहर

विराट कोहली ने खेली अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी।

Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

इस वक्त कोलकाता के साथ-साथ पूरे भारत में सिर्फ और सिर्फ विराट कोहली के नाम की गूंज है, कोहली ने अफ्रीका टीम के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाते हुए एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। जिसके बाद हर कोई इस बल्लेबाज का मुरीद हो गया है और साथ ही उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा की खुशी भी अलग लेवल पर है।

 अपने जन्मदिन पर हासिल किया विराट कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड

कोलकाता में आज टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान विराट कोहली ने एक और शानदार पारी खेलते हुए शतक लगा दिया। कोहली के जन्मदिन पर आया ये शतक उनके लिए काफी खास है, जहां विराट ने अब मास्टर ब्लास्टर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली है और अब वो सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक शतक दूर है।

विराट कोहली के शतक ने अनुष्का भाभी का दिन बना दिया

*विराट कोहली ने खेली अफ्रीका के खिलाफ 101 रनों की नाबाद पारी।
*जिसके बाद उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने लगाई एक इंस्टा स्टोरी।
*इंस्टा स्टोरी में थी कोहली के शतक मारने के बाद वाली एक तस्वीर।
*दिल वाले इमोजी के साथ लिखा-अपने जन्मदिन पर खुद को गिफ्ट।

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के शतक पर लगाई ये इंस्टा स्टोरी

शतक लगाने के बाद का नजारा कुछ ऐसा था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया ने खड़ा कर दिया अफ्रीका के खिलाफ रनों का पहाड़

दूसरी ओर अफ्रीका टीम के खिलाफ आज टीम इंडिया ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, जहां भारतीय टीम ने अफ्रीका को 327 रनों का टारगेट दिया है। लेकिन अगर अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी देखी जाए, तो ये टीम इस वर्ल्ड कप में बड़े रन चेज कर चुकी है और आज भी अफ्रीका टीम कुछ भी कर सकती है। वहीं टीम इंडिया की तरफ से रोहित ने 40 रन बनाए, अय्यर ने 77 रनों की पारी खेली और विराट ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?