केएल राहुल की धाकड़ पारी को देख, अथिया भाभी ने भी दिया गजब का रिएक्शन | CricTracker Hindi

केएल राहुल की धाकड़ पारी को देख, अथिया भाभी ने भी दिया गजब का रिएक्शन

केएल राहुल की पारी को लेकर उनकी वाइफ अथिया का रिएक्शन आया सामने।

KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)
KL Rahul And Athiya Shetty (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर इस समय केएल राहुल का नाम ट्रेंड कर रहा है, जिसका कारण है RCB के खिलाफ खेली गई उनकी धाकड़ पारी। वहीं राहुल की इस पारी की हर कोई तारीफ करने में लगा है, ऐसे में बल्लेबाज की वाइफ यानी की अथिया शेट्टी ने भी इंस्टा स्टोरी पर अपना रिएक्शन दिया था।

दिल्ली टीम का विजय रथ रोकना मुश्किल हो गया है

जी हां, IPL 2025 में दिल्ली टीम के विजय रथ को रोकना काफी मुश्किल हो गया है, जहां ये टीम अभी तक कुल 4 मैच खेली है। ऐसे में टीम ने सभी चारों मैच अपने नाम किए हैं, जिसके बाद DC अंक तालिका के दूसरे स्थान पर मौजूद है और इस समय गुजरात टीम पहले स्थान पर है। वहीं तीसरे स्थान पर RCB टीम है, जो शायद जल्द ही टॉप तीन से बाहर हो सकती है।

केएल राहुल के लिए खास इंस्टा स्टोरी लगाई अथिया भाभी ने

*केएल राहुल की पारी को लेकर उनकी वाइफ अथिया का रिएक्शन आया सामने।
*अथिया शेट्टी ने केएल राहुल की जश्न वाली एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई।
*वहीं तस्वीर पर अथिया ने दिल वाला इमोजी लगाकर लिखा-This guy! Ufff।
*दूसरी ओर अथिया के भाई ने भी ये ही तस्वीर शेयर की थी अपनी इंस्टा स्टोरी पर।

अथिया भाभी की इंस्टा स्टोरी पर डालते हैं एक नजर

KL Rahul (Image Credit- Instagram)
KL Rahul (Image Credit- Instagram)

दिल्ली टीम ने अपने खास बल्लेबाज के लिए खास रील की शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Delhi Capitals (@delhicapitals)

अपनी पारी को लेकर क्या बोला ये बल्लेबाज?

DC टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद केएल राहुल ने मैदान पर अलग-अलग जेस्चर किए थे, जो काफी वायरल भी हुए थे। वहीं मैच के बाद इस खिलाड़ी ने अपनी पारी को लेकर बात की, इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान भी दिया। केएल ने कहा कि-विकेट थोड़ा मुश्किल था, ऐसे में मुझे 20 ओवर तक स्टंप के पीछे रहकर ये देखने में मदद मिली की विकेट कैसे खेल रहा है। आगे राहुल ने कहा कि- विकेटकीपिंग से मुझे लगा कि गेंद विकेट पर थोड़ी टिकी हुई थी, लेकिन यह पूरे समय एक जैसी थी और ये दो गति वाली नहीं थी। ऐसे में  मुझे पता था कि मेरे शॉट क्या हैं,  मैं बस एक अच्छी शुरुआत करना चाहता था, शुरुआत में आक्रामक होना चाहता था और उसके बाद उसका आकलन करना चाहता था।

close whatsapp