Champions Trophy 2025: कप्तान रोहित शर्मा का अर्धशतक देख, रितिका भाभी की खुशी का ठिकाना नहीं था
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की है रोहित शर्मा ने।
अद्यतन - Mar 9, 2025 8:19 pm

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कप्तान रोहित शर्मा अभी तक अपने बल्ले से कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पा रहे थे, लेकिन फाइनल मैच में कीवी के खिलाफ हिटमैन का बल्ला जमकर चला है। ऐसे में अब रोहित से जुड़ा एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे देख आप लोग भी खुश हो जाएंगे।
कप्तान रोहित शर्मा ने दिया था टॉस के बाद फनी रिएक्शन
दूसरी ओर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भी कप्तान रोहित शर्मा टॉस नहीं जीत पाए, ऐसे में वो लगातार 12 बार वनडे मैच में टॉस हारे हैं। वहीं टॉस का एक वीडियो ICC ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, इस दौरान रोहित ने टॉस हारते ही फनी रिएक्शन दिए थे और उनके साथी खिलाड़ी भी हंस रहे थे।
रोहित शर्मा की पारी देख खुश हुई रितिका भाभी
*चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की है कप्तान रोहित शर्मा ने।
*ऐसे में कीवी टीम के खिलाफ रोहित ने तेजी से पूरा किया था दुबई में अपना अर्धशतक।
*वहीं रोहित का अर्शतक देख स्टेडियम में मौजूद उनकी वाइफ रितिका थी काफी खुश।
*रितिका के चेहरे पर थी बहुत बड़ी मुस्कान, 76 रन बनाकर आउट हुए हिटमैन।
रितिका भाभी का कुछ ऐसा था रोहित के अर्धशतक पर रिएक्शन
कमाल की बल्लेबाजी की है 22 गज पर हिटमैन ने
खिताबी जंग में फेल हो गए बल्लेबाज विराट कोहली
दूसरी ओर न्यूजीलैंड के खिलाफ इस खिताबी जंग में विराट कोहली अपने बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, जहां वो स्पिन के जाल में फंस गए और जल्दी पवेलियन लौट गए। इस दौरान कोहली ने सिर्फ और सिर्फ 2 गेंदों का सामना करते हुए 1 रन ही बनाया, वहीं गिल भी बल्ले से फेल रहे और उन्होंने 50 गेंदों पर 31 रन बनाए। उससे पहले गेंदबाजी में टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था, ऐसे में कीवी टीम सिर्फ 251 रन नहीं बना पाई थी। दूसरी ओर इस मैच को देखने स्पिन गेंदबाज युजी चहल भी आए हैं, जिन्हें एक महिला मित्र के साथ स्पॉट किया गया था।