शिखर धवन टीम इंडिया

World Cup 2023: ‘टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में नहीं पहुंची तो…’- शिखर धवन का हैरान करने वाला बयान

पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं शिखर धवन।

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच इन दिनों चरम पर है। टूर्नामेंट लगभग आधा खत्म हो चुका है लेकिन अभी भी कोई भी टीम सेमीफइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। इसी बीच टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने वर्ल्ड कप 2023 सेमीफाइनल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा है कि भारत, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अंतिम-4 में जगह बना चुकी हैं। शिखर धवन के मुताबिक अगर इन टीमों से कोई एक भी टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर होती है तो फिर उन्हें काफी ज्यादा हैरानी होगी। आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप में अब तक भारत, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका  प्रदर्शन शानदार रहा है।

सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर शिखर धवन ने दिया बड़ा बयान

शिखर धवन ने प्वॉइंट्स टेबल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा कि, हर वर्ल्ड कप मैच के बाद प्वॉइंट्स टेबल बदल जाता है। इंडिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर ली है। अब निगाहें नंबर 4 की रेस पर बनी हुई हैं। इस दौरान नेट रन रेट का भी ख्याल रखना होगा। अगर इंडिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका में से कोई एक भी टीम सेमीफाइनल में नहीं जा पाती है तो मुझे काफी हैरानी होगी। आप लोग क्या सोचते हैं। अपने विचार शेयर कीजिए।

भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है और पांच मैचों में पांच जीत के साथ पहले नंबर पर मौजूद हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों में सिर्फ एक हार के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। दो मुकाबले और जीतने पर इन टीमों की सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। हालांकि चौथे नंबर के लिए ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड और अफगानिस्तन के बीच लड़ाई है।

आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अगर टीम दो और मैच जीत ले तो फिर सेमीफाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। भारत का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है जो 29 अक्टूबर को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: स्वैग के मामले में विराट को टक्कर दे रहे हैं कप्तान रोहित

close whatsapp