सबसे बड़ी खबर! दिनेश कार्तिक की सीधे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में एंट्री होगी - क्रिकट्रैकर हिंदी

सबसे बड़ी खबर! दिनेश कार्तिक की सीधे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया में एंट्री होगी

इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 का एड शूट कर रहे हैं कार्तिक।

Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काफी सालों तक टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, लेकिन अब उनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। कार्तिक को भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कई जीवनदान दिए, लेकिन वो एक को भी सही से नहीं भुना पाए। जिसके बाद शायद ही कार्तिक की टीम इंडिया में वापसी हो, फिर भी वो वर्ल्ड कप 2023 में नजर आ सकते हैं।

आखिरी बार टीम इंडिया से कब खेले थे दिनेश कार्तिक?

IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन कर दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, कार्तिक को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में कार्तिक के बल्ले से रन ही नहीं निकले और वो हर मैच में टीम को निराश करते गए। बस आखिरी बार इसी टी-20 वर्ल्ड कप में दिनेश टीम इंडिया के साथ नजर आए थे, उसके बाद उनका चयन होना बंद हो गया है।

वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी के साथ क्या कर रहे हैं दिनेश कार्तिक?

*इन दिनों वर्ल्ड कप 2023 का एड शूट कर रहे हैं कार्तिक।
*जहां दिनेश कार्तिक का ये एड शूट एक Sports चैनल के लिए है।
*जिसका वीडियो किया है कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर।
*जिसमें इस खिलाड़ी के दिखे हैं अलग-अलग रंग।

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

शुभमन गिल ने भी किया है एड शूट

दूसरी ओर टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी ऐसा ही कुछ वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्ल्ड कप 2023 ट्रॉफी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो में गिल का काफी स्टाइलिश अंदाज नजर आया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में ये बल्लेबाज फेल हो रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भी गिल कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, साथ ही उनको नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना रास नहीं आ रहा है टेस्ट क्रिकेट में।

गिल ने ये वाला वीडियो शेयर किया है इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp