"भारत छोड़कर कनाडा जाऊंगा...." जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया सहित फैंस की बधाई टेंशन; देखें वीडियो

“भारत छोड़कर कनाडा जाऊंगा….” जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया सहित फैंस की बधाई टेंशन; देखें वीडियो

भारत में ही रुकने का यह निर्णय जसप्रीत बुमराह के लिए काफी फायदेमंद रहा और आज पूरा विश्व उन्हें जानता है।

Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)
Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार और फेमस तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने खुलासा किया है कि, कैसे उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में भारत छोड़कर कनाडा जाने की योजना बनाई थी। अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ दिए एक इंटरव्यू  में, बुमराह ने साझा किया कि एक समय था जब वह अपने परिवार के साथ भारत छोड़कर कनाडा में जाकर सेटल होने की योजना बना रहे थे। इंटरव्यू के दौरान, बुमराह ने मजाकिया ढंग से कहा कि अगर यह प्लान काम कर गया होता तो शायद वह कनाडाई क्रिकेट टीम के लिए खेलने की कोशिश करते।

बुमराह टीम इंडिया और वर्ल्ड के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं, साथ ही वह  ICC MEN’S TEST BOWLING RANKINGS में 847 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। जियो सिनेमा को दिए इस इंटरव्यू में बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन ने काफी और बातें भी की हैं। इस जोड़े ने अपने व्यक्तिगत और क्रिकेट जीवन के बारे में बहुत सारी जानकारी साझा की जो उनके फैंस जानना चाहते थे। हालांकि, लोग तब हैरान हुए जब बुमराह ने कहा कि उनका प्लान कनाडा जाने का था। बुमराह ने बताया किया कि वह और उनका परिवार कनाडा शिफ्ट को अपने करियर का ‘बैकअप’ प्लान मानते हैं।

यहाँ पढ़ें उनका बयान की क्यों कनाडा जाना चाहते थे बुमराह और देखें वीडियो-

“हर लड़का कुछ बड़ा करने का सपना देखता है और क्रिकेटर बनने की कोशिश करता है। आप किसी भी सड़क पर जाएं और वहां पांच खिलाड़ी होंगे जो भारत के लिए खेलना चाहते हैं, इसलिए आपके पास एक बैकअप प्लान होना चाहिए। मेरे रिश्तेदार वहां (कनाडा) रहते हैं,  इसलिए हमने सोचा था कि मैं यहीं अपनी पढ़ाई पूरी करूंगा और फिर चला जाऊंगा।”

क्यों कनाडा नहीं गए जसप्रीत बुमराह?

“हमारे पूरे परिवार ने जाने का प्लान बना लिया था लेकिन, मेरी मां तब एक स्कूल प्रिंसिपल बन गई थीं। इसलिए वह नहीं जाना चाहती थीं क्योंकि वह एक नई अलग जगह होती और वहां का कल्चर भी अलग है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं और बहुत भाग्यशाली हूं की भारत में चीजें मेरे लिए काम कर गईं, अन्यथा मैं कनाडाई टीम के लिए खेलने और वहां अपने लिए कुछ करने की कोशिश करता।”

सौभाग्य से, भारत में ही रुकने का यह निर्णय बुमराह के लिए काफी फायदेमंद रहा और आज पूरा विश्व उन्हें जानता है। वह भारत और मुंबई इंडियंस के सबसे अनमोल रत्न हैं। अगर वह कनाडा चले जाते तो शायद आज वह इस ऊंचाई पर नहीं होते।

close whatsapp