2015 के बाद से जो आज तक वानखेड़े में नहीं हुआ, क्या वो आज कर पाएगी RCB? - क्रिकट्रैकर हिंदी

2015 के बाद से जो आज तक वानखेड़े में नहीं हुआ, क्या वो आज कर पाएगी RCB?

आज का मुकाबला RCB और MI के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs MI (Photo Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सीजन अब धीरे-धीरे अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। सभी टीमों के पास लीग चरण में खेलने के लिए कुछ ही मुकाबले बचे हुए हैं। इस सीजन अब तक कुल 53 मुकाबले खेले जा चुके हैं लेकिन एक भी टीम अब तक प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो 16 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम टॉप पर है वहीं 8 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम सबसे नीचे है।

वहीं आज के मुकाबले की बात करें तो आज इस टूर्नामेंट का हाई वोल्टेज मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेला जाएगा। फैंस इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वो पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बनाने में कामयाब रहेगी।

मौजूदा स्थिति की बात करें तो पॉइंट्स टेबल में RCB 10 अंकों के साथ छठे नंबर तो वहीं मुंबई भी 10 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम होने वाला है।

क्या वानखेड़े के मैदान पर जीत दर्ज कर पाएगी RCB?

इस मुकाबले से अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो वो देखकर RCB के फैंस की चिंता बढ़ने वाली है। दरअसल आंकड़े ये बताते हैं कि, वानखेड़े के मैदान पर साल 2015 के बाद से RCB ,मुंबई के खिलाफ एक भी मुकाबले नहीं जीत पाई है। इसका मतलब है कि पिछले 7 सालों में RCB यहां मुकाबला नहीं जीत पाई है।

लेकिन वहीं अगर इन दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले की बात करें तो वहां RCB ने एकतरफा जीत दर्ज की थी। मुंबई और बैंगलोर के बीच पिछला मुक़ाबला इसी सीजन बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में RCB ने 172 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया था।

close whatsapp