वीडियो: क्राइस्टचर्च के मैदान पर विल यंग ने पकड़ा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का बेस्ट कैच
मुकाबले को जीतने के लिए टेस्ट मैच के आखिरी दिन कीवी टीम को 332 रन बनाने होंगे।
अद्यतन - Feb 28, 2022 6:20 pm

पिछले हफ्ते क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में एक पारी और 276 रन से जोरदार जीत दर्ज करने के बाद, न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी कर रहा है। यह उनके लिए न केवल सीरीज को जीतने का बल्कि कुछ कीमती आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक अर्जित करने का भी एक शानदार मौका था।
लेकिन इस मैच में मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया और इस प्रारूप में अपने निरंतर सुधार का प्रदर्शन करते हुए अब वो एक प्रसिद्ध जीत दर्ज करने के कगार पर खड़े हैं। अब न्यूजीलैंड टीम को दक्षिण अफ्रीका को इस टेस्ट में जीत अर्जित करने से रोकने के लिए एक चमत्कार की जरूरत होगी। भले ही मैच इस मैच का परिणाम कुछ भी हो लेकिन विल यंग ने जो इस दौरान कैच पकड़ा वो किसी चमत्कार से कम नहीं था।
इसी मुकाबले के चौथे दिन कीवी टीम के एक खिलाड़ी ने ऐसा कैच पकड़ा कि हर कोई हैरान रह गया। कमेंटेटर्स ने तो इसे टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट कैच बता दिया। दरअसल मार्को जेनसेन के द्वारा मारा गया शॉट बाउंड्री के पार जाने ही वाली थी।
लेकिन पीछे से भागकर आए यंग ने हवा में छलांग लगाकर एक हाथ से गेंद को लपक लिया। विल यंग भी कैच लेने के बाद कुछ देर के लिए शांत रहे क्योंकि उन्हें खुद यकीन नहीं हुआ। जिसने भी यंग के इस वर्ल्ड क्लास फील्डिंग को देखा वह सब हैरान रह गए।
यहां देखिए विल यंग का वो शानदार कैच
https://twitter.com/AbdullahNeaz/status/1498153891594403840?s=20&t=gzRg9zyBY5zrgXtZlds6Bg
मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 9 विकेट पर 354 रन बनाकर घोषित कर दी। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 426 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने अबतक अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 80 रन बना लिए हैं। अभी टेस्ट मैच में आखिरी दिन का खेल बाकी है, जिसे देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए यह मैच बचाना काफी मुश्किल लग रहा है।