पाकिस्तान न्यूजीलैंड

PAK के खिलाफ T20I सीरीज के बीच न्यूजीलैंड के स्क्वॉड में इस धाकड़ प्लयेर की हुई टीम में एंट्री

रविवार, 14 जनवरी को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के बाद यंग न्यूजीलैंड टीम में शामिल होंगे।

NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)
NZ vs PAK (Photo Source: Getty Images)

विल यंग को पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए जोश क्लार्कसन के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया है जो 17 जनवरी को डुनेडिन में यूनिवर्सिटी ओवल में खेला जाएगा। क्लार्कसन को टीम में शामिल किया गया था और उन्हें तीसरे गेम में केन विलियमसन की जगह लेनी थी, लेकिन सुपर स्मैश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए खेलते समय उनके कंधे में चोट लगी और उसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

रविवार, 14 जनवरी को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के बाद यंग न्यूजीलैंड की टीम के साथ जुड़ेंगे। मार्च 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने वाले 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक 14 मैचों में 20 कीऔसत से 260 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 102.36 का रहा है।

सुपर स्मैश में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए अर्धशतक और शतक के बाद उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ने वेलिंगटन के खिलाफ सिर्फ 33 गेंदों में 50 रन बनाने के बाद ओटागो के खिलाफ 63 गेंदों में 101* रन की तूफानी पारी खेली।

इस बीच, विलियमसन को तीसरे टी-20 मैच के लिए बाहर रखा गया क्योंकि कीवी कप्तान अपनी घुटने की चोट की देखरेख के लिए फिर से डॉक्टर्स से सलाह लेंगे। 33 वर्षीय विलियमसन अंतिम दो मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे, जो क्रमशः 19 और 21 जनवरी को खेले जाएंगे।

पहले T2oI में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रनों से हराया

बता दें, न्यूजीलैंड ने पहले T20I में पाकिस्तान को 46 रनों से धूल चटाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑकलैंड में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में 226 रन बोर्ड पर लगाए। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में यह किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा टोटल था।

न्यूजीलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान केन विलियमसन के साथ डेरेल मिचेल का योगदान काफी अहम था। मिचेल ने 27 गेंदों पर 61 रनों की धुंआधार पारी खेली थी, वहीं 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे कप्तान विलियमसन ने 57 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए अब्बास अफरीदी 3 विकेट निकालने में कामयाब रहे थे।

यह भी पढ़ें: सुरेश रैना ने इस युवा ऑलराउंडर को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

close whatsapp