वर्ल्ड कप से ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतना है मुश्किल- पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

वर्ल्ड कप से ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतना है मुश्किल- पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान

सौरव गांगुली ने कहा कि, आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा कठिन है।

Sourav Ganguly And Team India (Photo Source: Twitter)
Sourav Ganguly And Team India (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सौरव गांगुली ने वर्ल्ड कप और IPL को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें हाल ही में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हुई। भारत के प्रदर्शन पर कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें WTC Final हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का कहना था कि, इस मुकाबले को जीतने के लिए हमें तैयारी करने का समय नहीं मिला। साथ ही उनका कहना था कि एक मैच की जगह कम से कम तीन मैचों की सीरीज होने चाहिए, जिससे दोनों ही टीमों को बराबर का मौका मिले।

वहीं टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी कुछ ऐसा ही कहना था। उनका कहना था कि टीम को तैयारी करने के लिए ज्यादा समय नहीं मिला। इस बीच सौरव गांगुली ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल उनका मानना है कि वर्ल्ड कप से ज्यादा कठिन है आईपीएल जीतना।

आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा कठिन है- सौरव गांगुली 

बता दें आज तक पर बातचीत करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि, आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से भी ज्यादा कठिन है। दरअसल आपको आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए 14 मैच खेलने पड़ते हैं। वहीं दूसरी तरफ आप वर्ल्ड कप में 4-5 मैच खेलकर सेमीफाइनल और फिर फाइनल तक पहुंच जाते हैं।

बता दें आईपीएल 2023 के फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और शुभमन गिल WTC Final का हिस्सा थे। हालांकि केएस भरत को आईपीएल के दौरान जरूर बेंच पर बैठना पड़ा लेकिन WTC Final में वह टीम इंडिया का हिस्सा बने। बता दें ज्यादातर खिलाड़ी 21 मई को ही WTC के लिए इंग्लैंड पहुंच गए थे। हालांकि रोहित शर्मा और ईशान किशन क्वालीफायर 2 समाप्त होने पर 26 मई को इंग्लैंड पहुंचे थे।

close whatsapp