अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी के बाद Naseem Shah ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे दिल का…
नसीम ने पाकिस्तान को पारी के आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर मैच जिताया था।
अद्यतन - Aug 26, 2023 5:57 pm

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 24 अगस्त को हुआ दूसरा वनडे मैच काफी रोमांचक और थ्रिलर से भरा हुआ था। बता दें कि अफगानिस्तान से मिले 300 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत होती है।
तो वहीं इस स्थिति में पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) इस आखिरी ओवर में दो चौके लगाकर अपनी टीम को 1 गेंद रहते मैच जिता देते हैं। दूसरी ओर अब अपनी इस बेहतरीन बल्लेबाजी पर अधिक बात करते हुए नसीम ने बड़ा बयान दिया है।
Naseem Shah ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी इस मैच विनिंग पारी के बाद पीसीबी ने नसीम शाह की एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो के अनुसार नसीम ने कहा- मैं कहना चाहूंगा कि इस साल जितने मुझे मौके पारी के अंत में बल्लेबाजी करने के मिले हैं, मुझे उम्मीद है कि मुझे दिल का दौरा नहीं पड़ेगा। मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं, ऐसी मैच कंडीशन में मैं खुद पर विश्वास करने की कोशिश करता हूं।
नसीम ने आगे कहा- मैं जब मैच में अंदर बल्लेबाजी करने गया तो मुझे शादाब खान पर यकीन था कि हम मैच खत्म करेंगे। लेकिन जब शादाब आउट हुआ, तो बात मेरे पर आ गई। गेंदबाज वही हैं और मुझे पूरा भरोसा था। हमें इस जीत की बहुत जरूरत थी।
देखें यह वीडियो
Such chases not for the faint-hearted 😅
🗣️ @iNaseemShah the finisher on his splendid cameo last night 👏#AFGvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/AUANuDjlWW
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) August 25, 2023
अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान, दूसरे वनडे मैच का हाल:
बता दें कि मैच में अफगानिस्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान की 227 रनों की रिकाॅर्ड पार्टनरशिप के दम पर अफगान टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए।
तो वहीं अफगान टीम से मिले इस टारगेट को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रोमांचक तरीके से 49.5 ओवर 9 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया। साथ ही इस मैच को जीतने के साथ ही पाकिस्तान ने वनडे सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। तो वहीं आज 26 अगस्त को दोनों टीमों के बीच कोलंबो में तीसरा मैच खेला जा रहा है।