महिला क्रिकेटर्स और उनके जैसे दिखने वाले कुछ प्रसिद्ध लोग - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला क्रिकेटर्स और उनके जैसे दिखने वाले कुछ प्रसिद्ध लोग

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 महिला क्रिकेटर्स के बारे में जो काफी हद तक कुछ प्रसिद्ध हस्तियों जैसी ही दिखती हैं।

4- रोज़मेरी मैयर-वाणी कपूर

Rosemary Mair- Vaani Kapoor (Pic Source-Twitter)
Rosemary Mair- Vaani Kapoor (Pic Source-Twitter)

रोज़मेरी मैयर न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 2019 से खेल रही हैं और उनका प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा है। इस युवा तेज गेंदबाज ने अभी तक न्यूजीलैंड की ओर से 35 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

फिलहाल 2022 मार्च से उन्होंने अपनी टीम के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है लेकिन बहुत जल्द उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलते हुए फिर से देखा जा सकता है। रोज़मेरी मैयर के चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। हालांकि वो खुद काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर जैसी दिखती है।

वाणी कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2013 में शुद्ध देसी रोमांस मूवी से किया था। वो काफी प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। उन्होंने अभी तक कई शानदार मूवीज में काम किया है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp