महिला क्रिकेटर्स और उनके जैसे दिखने वाले कुछ प्रसिद्ध लोग - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला क्रिकेटर्स और उनके जैसे दिखने वाले कुछ प्रसिद्ध लोग

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 महिला क्रिकेटर्स के बारे में जो काफी हद तक कुछ प्रसिद्ध हस्तियों जैसी ही दिखती हैं।

1- एलिसा पेरी और सागरिका घाटगे

Ellyse Perry- Sagarika Ghatge (Pic Source-Twitter)
Ellyse Perry- Sagarika Ghatge (Pic Source-Twitter)

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अनुभवी खिलाड़ी एलिसा पेरी की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। उनके चाहने वालों की लिस्ट दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। एलिसा पेरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू 2007 में किया था और तब से उन्होंने राष्ट्रीय टीम की ओर से कई मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से महिला वनडे क्रिकेट में वो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। उन्होंने 135 मुकाबलों में 162 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि कई लोगों का मानना है कि एलिसा पेरी काफी हद तक बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे जैसी दिखती है।

सागरिका घाटगे ने शाहरुख खान, अर्जुन रामपाल, सनी देओल और इमरान हाशमी के साथ काम किया है। शाहरुख खान के साथ उन्होंने चक दे इंडिया मूवी में काम किया था। सागरिका घाटगे ने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के साथ शादी की जिन्होंने 2011 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp