महिला क्रिकेटर्स और उनके जैसे दिखने वाले कुछ प्रसिद्ध लोग
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 5 महिला क्रिकेटर्स के बारे में जो काफी हद तक कुछ प्रसिद्ध हस्तियों जैसी ही दिखती हैं।
अद्यतन - अगस्त 7, 2023 2:00 अपराह्न
2- सना मीर- रश्मिका मंधाना

पाकिस्तान की पूर्व क्रिकेटर सना मीर ने राष्ट्रीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबले में भाग लिया है और अपनी टीम को जीत दिलाने में भी काफी सहयोग किया है। उन्होंने 14 सालों तक पाकिस्तान की ओर से क्रिकेट खेला और कई मुकाबलों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। ऑफ स्पिनर के रूप में उनके नाम 240 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।
यही नहीं 2009 से 2017 तक उन्होंने पाकिस्तान टीम की कप्तानी भी की। मई 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि फिलहाल उन्हें कमेंट्री करते हुए भी देखा जाता है। सना मीर को दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर्स में गिना जाता है।
हालांकि कई लोगों का मानना है कि सना मीर की शक्ल काफी हद तक भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंधाना से मिलती है जिन्होंने तेलुगु और कन्नडा मूवीज में काफी काम किया है। रश्मिका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है और उनकी मूवीज भी सभी को काफी पसंद आती है।