Women’s Asia Cup 2026: फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत ने 8वीं बार खिताब किया अपने नाम
भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन
अद्यतन - सितम्बर 13, 2026 11:30 अपराह्न

यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 13 सितंबर को भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला गया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने 72 रनों से बड़ी जीत हासिल की और रिकाॅर्ड 8वीं बार खिताब को अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 184 रनों का लक्ष्य श्रीलंका के सामने जीत के लिए रखा। जबाव में श्रीलंका सिर्फ 111 रन ही बना पाई।
IND W vs SL W, महिला एशिया कप फाइनल मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से जानकारी दी जाए तो भारतीय महिला टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद विमेंस इन ब्लू ने बल्ले से कमाल का खेल दिखाया और 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर कुल 183 रन बनाए।
पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच 129 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिससे टीम एक बड़ा टारगेट बनाने में सफल रही। मंधाना ने 38 गेंदों में 59 और शेफाली ने 39 गेंदों में 68 रनों की तेज पारियां खेली। इसके अलावा हरमनप्रीत कौर ने 14, रिचा घोष ने 17 और जी कमालिनी ने 15* रनों का योगदान दिया।
दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो मिथाली अयोध्या, कप्तान चमारी अटापट्टू और चामुदी प्रबोदा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब श्रीलंका भारत से मिले 184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो वह 20 ओवर में सिर्फ 111 रन ही बना पाई। भारत ने बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर 72 रनों से जीत दर्ज की। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ही 36 रनों की बेस्ट पारी खेल पाईं, तो निलाक्षिका सिल्वा ने 22 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य कोई खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाया।
तो वहीं, भारतीय महिला टीम की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। श्री चरणी ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, तो दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा क्रांती गौड़, शेफाली वर्मा और प्रेमा रावत को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें – AFG vs IND: भारत ने अफगानिस्तान को पहले टी20 में 7 विकेट से रौंदा