Women’s Asia Cup 2026, Final: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर
अद्यतन - सितम्बर 13, 2026 7:46 अपराह्न

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच 13 सितंबर, रविवार को भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
तो वहीं, इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए भारत और श्रीलंका ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। पिछले कुछ मैचों से आउट ऑफ फाॅर्म चल रही प्रतिका रावल की जगह जी कमालिनी को मौका मिला है। साथ ही श्रीलंका ने सेमीफाइनल में खिलाई गई टीम से एक बदलाव किया है। इस महत्वपूर्ण मैच में विष्मी गुणरत्ने संजना कविंदी की जगह खेल रही हैं।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमालिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणाी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
श्रीलंका महिला टीम: चमारी अटापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समाराविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा और मिताली अयोध्या
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
दुबई स्टेडियम की टी20 पिच आमतौर पर गेंदबाजों, विशेष रूप से स्पिनरों और नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है। खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच स्लो हो जाती है, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना कठिन हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, ताकि बाद में टारगेट का पीछा किया जा सके। बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को टर्न और अच्छा ग्रिप मिलता है। महिला टी20 में 150+ का स्कोर मैच विनिंग स्कोर साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें – AFG vs IND 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फीलिंग का फैसला किया, बुमराह की हुई वापसी; देखें प्लेइंग XI