IND-W vs NEP-W Match Prediction: भारतीय महिला vs नेपाल महिला में कौन जीतेगा Women’s Asia Cup T20 का मैच?

Women’s Asia Cup T20, IND-W vs NEP-W Match Prediction: भारतीय महिला vs नेपाल महिला में कौन जीतेगा मैच?

23 जुलाई को होने वाले 8वें लीग मैच में ग्रुप ए में शामिल भारत और नेपाल की महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

IND-W vs NEP-W Match Prediction (Source X)
IND-W vs NEP-W Match Prediction (Source X)

India Women vs Nepal Women Match Prediction, Asia Cup 2024: श्रीलंका में महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup 2024) क्रिकेट सीरीज चल रही है। इस सीरीज में 23 जुलाई को होने वाले 8वें लीग मैच में ग्रुप ए में शामिल भारत और नेपाल की महिला टीमें आमने-सामने होंगी।

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज के पहले दो लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल का मौका पक्का कर चुकी है। दूसरी ओर, नेपाल महिला टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक जीता है और एक हारा है। ऐसे में यह मुकाबला काफी काफी रोमांचक होने वाला है कि कौन सी टीम मैच जीतेगी। 

IND-W vs NEP-W Where to Watch Live: (भारत महिला vs नेपाल महिला टीम का मैच लाइव – टीवी और फोन पर कहां देखें)

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारण, और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी

IND-W vs NEP-W Playing XI (संभावित प्लेइंग 11)

भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN)

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह, श्रेयंका पाटिल।

नेपाल महिला टीम (NEPAL WOMEN)

समझना खड़का, बिंदु रावल, इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, पूजा महतो, सीता राणा मगर, काजल श्रेष्ठ, रोमा थापा, कृतिका मरासानी, कबिता कुँवर, कबिता जोशी।

IND-W vs NEP-W Probable Best Batsmen (संभावित बेस्ट बल्लेबाज कौन रहेगा?)

भारत

स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

स्मृति मंधाना भारत के लिए शीर्ष क्रम में मुख्य आधार होंगी। T20I में उनके नाम 133 पारियों में 28.15 की औसत से कुल 3378 रन हैं।

नेपाल

समझना खड़का (Samjhana Khadka)

समझाना खड़का नेपाल के लिए शीर्ष क्रम में महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने इस एशिया कप में यूएई के खिलाफ नाबाद 72 रनों की पारी खेली थी।

IND-W vs NEP-W Probable Best Bowler (संभावित बेस्ट गेंदबाज कौन रहेगा)

भारत 

पूजा वस्त्रकार (Pooja Vastrakar)

पूजा वस्त्राकर ने 62 T20I मैचों में 19.5 की स्ट्राइक रेट से 56 विकेट हासिल किए हैं। वह शानदार विकेट लेने वाली फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने पिछले 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

नेपाल

इंदु बर्मा (Indu Barma)

इंदु बर्मा एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जिनका नेपाल के लिए अच्छा टी20 रिकॉर्ड है। उन्होंने पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 3/19 का शानदार स्पैल डाला था। 

IND-W vs NEP-W Head to Head Record in T20Is (भारत महिला vs नेपाल महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड)

  • खेले गए मैच – 01
  • भारतीय महिला – 01
  • नेपाल महिला – 00

IND-W vs NEP-W Match Venue and Pitch Report (वेन्यू और पिच रिपोर्ट)

भारत और नेपाल के बीच मैच रांगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। अब तक यहां 8 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 3 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। 

यहां पहली पारी का औसत स्कोर 159 रन है। इसे बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मैदान के तौर पर देखा जा रहा है। इस प्रकार टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिल सकती है। 

IND-W vs NEP-W Match Prediction (मैच प्रेडिक्शन)

भारतीय महिला टीम फॉर्म में है और वह पसंदीदा टीम के रूप में शुरुआत करेगी। इसके अलावा, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नेपाल के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। भारत के पास मैच जीतने का 90% मौका है।

close whatsapp