Women’s Day Special: मौजूदा समय में भारतीय महिला टीम की बेस्ट XI, लिस्ट में हैं एक से बढ़कर एक दिग्गज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के वर्तमान बेस्ट प्लेइंग 11 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और करियर बारे में जानें यहां-
अद्यतन - मार्च 8, 2024 9:19 पूर्वाह्न
24 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी अमनजोत कौर ने 2023 में भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। 6 वनडे मैचों में अमनजोत कौर ने 11.00 के औसत और 50.92 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। वहीं 12 टी20 मैचों में 23.00 के औसत और 124.32 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं। गेंदबाजी करते हुए अमनजोत कौर ने भारत के लिए वनडे में अब तक 6 और टी20 में 4 विकेट लिए हैं।
