BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने महिला IPL और महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी पर दिया बड़ा अपडेट
महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी के आयोजन पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दी बड़ी अपडेट।
अद्यतन - Feb 3, 2022 6:58 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले महिला खिलाड़ियों के लिए खुश खबरी लेकर आए हैं। जब से बीसीसीआई (BCCI) ने महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी का आयोजन शुरू किया हैं महिला आईपीएल के लिए मांगे लगातार बढ़ते ही जा रही हैं, जिस संदर्भ में सौरव गांगुली के तरफ से बड़ा बयान सामने आया हैं।
आपको बात दें, BCCI ने महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी का आयोजन 2018 से शुरू किया हैं और अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं। हालांकि, इस तीन-टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप वाले महिला टूर्नामेंट का आयोजन पिछले साल व्यस्त कैलेंडर और COVID-19 महामारी के कारण नहीं किया था।
महिला आईपीएल पर सौरव गांगुली ने दी बड़ी अपडेट
हालांकि, इस साल महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी के आयोजन पर सौरव गांगुली ने मुहर लगा दी हैं। BCCI अध्यक्ष ने पुष्टि की है कि आगामी पुरुष IPL 2022 प्लेऑफ मुकाबलों के दौरान महिला टी-20 मुकाबले इस साल मई में खेले जाएंगे। उन्होंने आगे यह भी उम्मीद जताई है कि आगे आने वाले भविष्य में महिला आईपीएल भी खेला जाएगा और वे इस पर काम भी कर रहे हैं।
स्पोर्टस्टार के अनुसार सौरव गांगुली ने कहा हैं कि इस साल महिला चैंलेजर्स ट्रॉफी का आयोजन फिर से किया जायेगा। इस साल महिला महिला टी-20 प्रतियोगिता के मुकाबले पुरुष आईपीएल 2022 प्लेऑफ के दौरान खेले जाएंगे। BCCI अध्यक्ष ने कहा भारतीय क्रिकेट बोर्ड महिला आईपीएल की मेजबानी निश्चित तौर पर आने वाले समय में करेगा और यह बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, लेकिन यह महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने पर ही संभव हो पायेगा।
सौरव गांगुली ने यह भी बताया कि BCCI महिला आईपीएल पर विचार विमर्श कर रहा है और जल्द ही महिला आईपीएल की शुरुआत भी होगी। उन्होंने कहा हैं महिला क्रिकेट का घरेलू सत्र एक या दो महीनो के अंदर जैसे ही कोविड-19 के मामले कम होंगे फिर से शुरू किया जाएगा।