पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद महिला टीम के फैन हुए विराट कोहली, तारीफ में किया 2-2 ट्वीट
जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 38 गेंदो में 8 चौकों की मदद से 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
अद्यतन - फरवरी 13, 2023 11:16 पूर्वाह्न

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबला हो वो रोमांच से भरपूर होता है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होती है और यही पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाता है। इस वक्त साउथ अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2023 खेला जा रहा है। इस टूर्नामेन्ट का चौथा मुकाबला कल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया।
हाईवोल्टेज महा-मुकाबले में जेमिमा रॉड्रिग्ज की शानदार पारी के बदौलत भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली जिनका पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है वो भी इस जीत के बाद महिला टीम की जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने महिला टीम को दी बधाईयां
भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली जिन्होंने पुरूष टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार मैच विनिंग पारी खेली थी, उन्होंने भी महिला टीम की इस जीत के बाद अपनी खुशी जाहिर की। साथ ही में उन्होंने भारतीय महिला टीम की जमकर तारीफ भी की।
विराट कोहली ने पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा – “एक हाई प्रेशर और मुश्किल रन चेज मुकाबले में हमारी टीम ने क्या शानदार जीत दर्ज की है। हर टूर्नामेंट के साथ महिला टीम कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही है। यह जीत लड़कियों की पूरी पीढ़ी को खेल को अपनाने और महिला क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करने वाला है। आप सबको और शक्ति मिले। ईश्वर की कृपा अप सभी पर बनी रहे।
यहां देखें विराट कोहली का पोस्ट-
(2/2) The women’s team is taking such giant leaps ahead with every tournament we play and it’s going to inspire a whole generation of girls to take up the sport and take women’s cricket higher and higher. More power to all of you. God bless.
— Virat Kohli (@imVkohli) February 12, 2023
बात करें इस मुकाबले की तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 150 रनों का लक्ष्य सामने रखा था। भारतीय महिला टीम स्टार ओपनर स्मृति मंधाना के बिना मैदान में उतरी थी। ऐसे में पारी का आगाज करने का मौका यास्तिका भाटिया और शेफाली वर्मा को मिला। शेफाली वर्मा ने 25 गेंदो में 33 और यास्तिका भाटिया ने 20 गेंदो में 17 रन बनाए।
इसके बाद बाद बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 38 गेंदो में 8 चौकों की मदद से 53 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए 20 गेंदो में 5 चौकों की मदद से 31 रन बनाए और टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई।