महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दिखाया अपना जलवा, ट्विटर पर फैंस ने दिए गजब के रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने दिखाया अपना जलवा, ट्विटर पर फैंस ने दिए गजब के रिएक्शन

मैच में स्मृति मंधाना, स्नेहा राणा और पूजा वस्त्रकार के बल्ले से निकला शानदार अर्धशतक।

Team India (Photo Source: Twitter)
Team India (Photo Source: Twitter)

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया का अपना पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ था, और हमेशा की तरह इस बार भी फैंस इस मैच को देखने के लिए काफी उत्साहित थे। मैच में पहले भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने बोर्ड पर 244 रन ही बना सकी और लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 137 रनों पर सिमट गई।

मंधाना, स्नेहा राणा और पूजा वस्त्रकर की अर्धशतक के बदौलत भारत ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई दीप्ति शर्मा (40) ने स्मृति मंधाना (52) का साथ देते हुए तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। दीप्ति के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई।

96 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा था और 114 पर भारत ने 6 विकेट खो दिए थे। महज 18 रनों के अंदर मिताली, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और रिचा घोष आउट हो गए। इसके बाद स्नेह राणा (53*) और पूजा वस्त्राकर (67) ने 7वें विकेट के लिए 122 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

राजेश्वरी गायकवाड़ की गेंदबाजी के सामने नहीं टिक पाए पाक बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहले झटका जावेरिया खान के रूप में लगा जो 11वें ओवर में महज 11 रन बनाकर आउट हुई। टीम इसके बाद लगातार अंतराल अंतराल पर विकेट गंवाती चली गई, जिस वजह से पाकिस्तान का रन रेट हमेशा आवश्यक रन रेट से कम ही रहा।

भारतीय गेंदबाजों की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के कारण कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज पिच पर टिकने की हिम्मत नही दिखाई। अंत में परिणाम ये रहा कि टीम पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी भी खेल सकी और महज 43 ओवर में 137 रन पर ऑल आउट हो गई।

टीम की तरफ से सबसे अधिक रन सिदरा अमीन ने बनाए, उन्होंने 64 गेंदों मे 30 रनों की पारी खेली। वहीं भारत की तरफ से सभी गेंदबाजों को विकेट मिला लेकिन सबसे अधिक विकेट राजेश्वरी गायकवाड (4 विकेट) को मिला। वहीं झूलन गोस्वामी और स्नेहा राणा के खाते में दो-दो विकेट आए।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान सोशल मीडिया पर आए कुछ ऐसे प्रतिक्रिया

https://twitter.com/itsravidubey/status/1500374144541609989?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

https://twitter.com/pundirshadev1/status/1500372240676028416?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

https://twitter.com/Rebel_notout/status/1500371036797239297?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

https://twitter.com/iDevRathod/status/1500368283173752833?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

https://twitter.com/itsravidubey/status/1500365400663486467?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

https://twitter.com/Imvicky228/status/1500377144689840139?s=20&t=seDZsoQsnunjgJaJKuV8JQ

close whatsapp