पांच खिलाड़ी जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ी के बारे में जो भारतीय टीम की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 4:43 अपराह्न
4- केएल राहुल

केएल राहुल का प्रदर्शन भी इस बल्लेबाजी क्रम में भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छा रहा है। हालांकि उन्हें ज्यादातर या तो ओपनर के रूप में खेलते हुए देखा गया है या नंबर 5 या नंबर 6 पर। केएल राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखे जा सकते हैं।
हालांकि अगर श्रेयस अय्यर वर्ल्ड कप 2023 से पहले पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो केएल राहुल को नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में फील्डिंग करते समय केएल राहुल चोटिल हो गए थे और तब से वो राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ही है।
हालांकि वो वहां जमकर अभ्यास कर रहे हैं और भारतीय टीम में वापसी करने के लिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले 4 सालों में केएल राहुल ने नंबर चार पर तीन बार बल्लेबाजी की है और उन्होंने एक शतक की बदौलत 189 रन बनाए हैं।