पांच खिलाड़ी जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच खिलाड़ी जो वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ी के बारे में जो भारतीय टीम की ओर से वनडे वर्ल्ड कप 2023 में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखे जा सकते हैं।

3- हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

हार्दिक पांड्या को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी हमेशा से ही काफी शानदार रहा है। आगामी टूर्नामेंट में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक होंगे।

पिछले कुछ महीनो से हार्दिक पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी में काफी बदलाव किए हैं। पहले उन्हें आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ महीनो में उन्होंने थोड़ा डिफेंसिव खेलना भी शुरू कर दिया है। वनडे फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद जरूरी है कि वो आराम से 1 और 2 रन लेकर अपनी टीम के स्कोर को आगे ले जाए और साथ ही जब टीम को जरूरत हो तब वो आक्रामक शॉट्स भी खेल सके।

वर्ल्ड कप 2023 में हार्दिक पांड्या को भी नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि भारतीय टीम की बल्लेबाजी लाइनअप इतनी मजबूत नहीं है और ज्यादातर हार्दिक पांड्या को इस टूर्नामेंट में नंबर 5 या नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जाएगा।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp