World Cup 2023: 48 साल के इतिहास में सबसे खराब दौर, ऑस्ट्रेलिया के इन आंकड़ों को देखकर चौंक जाएंगे आप
2023 वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा।
अद्यतन - अक्टूबर 13, 2023 11:22 पूर्वाह्न

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्डकाफी अच्छा रहा है। पांच बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Cricket Team) टूर्नामेंट इतिहास की सबसे सफल टीम रही है। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप 2023 में भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था। लेकिन मौजूदा संस्करण के अपने पहले दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
पैट कमिंस की अगुवाई में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को सबसे पहले भारत से हार का सामना करना पड़ा। वहीं उनको दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में रनों के मामले में सबसे बड़ी हार मिली। इस हार के बाद, ऑस्ट्रेलिया टीम को लेकर एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया, जिसे देखकर शायद आप भी हैरान और परेशान हो जाएंगे।
48 साल के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ ऐसा
दरअसल, वर्ल्ड कप के 48 साल के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के साथ ऐसा पहली बार हुआ है, जब उन्हें लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब हो कि ऑस्ट्रेलिया को 2019 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी दोनों मुकाबलों में हार मिली मिली थी और उनका सफर सेमीफाइनल में ही समाप्त हो गया था।
उस वर्ल्ड कप के लीग स्टेज में दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन से हराया था, जबकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, मौजूदा वर्ल्ड कप में टीम को चेन्नई में भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली वहीं लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका ने उनको बड़े अंतर से हराया। इस तरह वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।
वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी हार
- 134 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
- 118 रन बनाम भारत, 1983
- 101 रन बनाम वेस्ट इंडीज़, 1983
- 89 रन बनाम पाकिस्तान, 1979
वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का 21वीं सदी का सबसे कम स्कोर
- 151 रन बनाम न्यूजीलैंड, 2015
- 176 रन बनाम पाकिस्तान, 2011
- 177 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2023
- 199 रन बनाम भारत, 2023
यह भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद टूट कर बिखर गई है पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम