World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, इस स्टार क्रिकेटर को दिखाया बाहर का रास्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का ऐलान, इस स्टार क्रिकेटर को दिखाया बाहर का रास्ता

मिचेल मार्श दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे।

Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)
Australia Cricket Team. (Image Source: Getty Images)

आगामी ICC Cricket World Cup 2023 भारत में 5 अक्टूबर से खेला जाना है, जिसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से जारी है। एक तरफ जहां सभी टीमें अपने-अपने टीम कॉम्बिनेशन फाइनल करने में लगी हुई हैं, वहीं आईसीसी भारत में आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयारियों की जांच में व्यस्त हैं।

इस बीच, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी प्रारंभिक टीम की घोषणा कर दी है। दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने 7 अगस्त को 18-सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें से मेगा इवेंट के लिए स्क्वॉड चुना जाएगा। आगामी वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित 18-सदस्यीय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पांच मैचों की ODI सीरीज खेलेगी।

World Cup 2023 में नहीं खेलेंगे मार्नस लाबुशेन

इसके बाद यह 18-सदस्यीय टीम वर्ल्ड कप से पहले भारत में तीन मैचों की ODI सीरीज भी खेलेगी। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया द्वारा वर्ल्ड कप 2023 के लिए घोषित संभावित 18-सदस्यीय टीम में जहां आरोन हार्डी, तनवीर संघा और नाथन एलिस जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है, वहीं मार्नस लाबुशेन को ODI टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स केरी के साथ-साथ विकेटकीपिंग के लिए जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया है।

यहां पढ़िए: भारत को World Cup जीतना है तो इस खिलाड़ी को टीम में शामिल करना होगा- पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी का बड़ा बयान

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के समय परिवार के साथ होंगे, और वह सीधे भारत में टीम से जुड़ेंगे। जबकि कप्तान पैट कमिंस भारत दौरे की तैयारी के लिए दक्षिण अफ्रीका में ODI सीरीज खेलेंगे।

यहां देखिए वर्ल्ड कप 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम:

पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर और एडम जम्पा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताज़ा खबरें

close whatsapp