World Cup 2023, IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी रहेगी भारत की प्लेइंग 11, यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर..! - क्रिकट्रैकर हिंदी

World Cup 2023, IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी रहेगी भारत की प्लेइंग 11, यह खिलाड़ी हो सकता है बाहर..!

वर्ल्ड कप 2023 में 19 अक्टूबर का महामुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा।

Team India (Photo Source: X/Twitter)
Team India (Photo Source: X/Twitter)

IND vs BAN: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 17वां मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले तीनों मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की है। भारत ने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, और हार्दिक पांड्या के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे थे। भारत ने रोहित शर्मा के 86 रन और श्रेयस अय्यर के नाबाद 53 रन की पारी के बल पर 30.3 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया था। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी। आइए आपको बताते हैं कि (IND vs BAN) बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 क्या रहेगी-

IND vs BAN: ओपनिंग जोड़ी- रोहित शर्मा और शुभमन गिल

Rohit Sharma and Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)
Rohit Sharma and Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)

शुभमन गिल डेंगू के चलते टूर्नामेंट के पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं बने थे। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में शुभमन गिल ने वापसी की, शुभमन गिल ने 11 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल अच्छे लय में नजर आए थे।

वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 86 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, दोनों ही खिलाड़ी अपना शानदार खेल दिखाना चाहेंगे।

मिडिल ऑर्डर- विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल

Virat Kohli KL Rahul (Photo Source : X/Twitter)
Virat Kohli KL Rahul (Photo Source : X/Twitter)

विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल तीनों ही बल्लेबाज टूर्नामेंट में अपना शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने पहले दो मैचों में अर्धशतक जड़ा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह 16 रन पर आउट हो गए थे। वहीं श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में 62 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से  53 रनों की पारी खेली थी। केएल राहुल ने 29 गेंदों में 19 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तीनों ही खिलाड़ी (IND vs BAN) बांग्लादेश के खिलाफ समय आने पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा

हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा दोनों ही टूर्नामेंट में अब तक बल्ले से ज्यादा गेंद से कमाल दिखाते हुए नजर आए हैं। बल्लेबाजी में दोनों ही खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। लेकिन समय आने पर टीम के लिए दोनों खिलाड़ी गेंद और बल्ले से जौहर दिखाने का दम रखते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दोनों के प्रदर्शन की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने 6 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिया था। वहीं रवींद्र जडेजा ने 9.5 ओवरों में 38 रन देकर 2 अपने नाम किया था। दोनों ही खिलाड़ी बल्लेबाजी के लिए मैदान में नहीं उतरे थे।

गेंदबाज- शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी क्रम ने शानदार खेल दिखाया था। जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, सिराज ने 8 ओवर में 50 रन देकर 2 विकेट, कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया था।

शार्दुल ठाकुर ने दो ओवर में 12 रन दिए थे। शार्दुल ठाकुर में विकेटटेकिंग काबिलियत है और साथ ही वह समय आने पर रन भी बना कर दे सकते हैं, जिसके चलते उन्हें टीम रविचंद्रन अश्विन से पहले रखते हुए नजर आ सकती है।

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

close whatsapp