मार्च 26- Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें IPL 2024 से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Mar 26, 2024 9:27 am

1. IPL 2024: VK और DK के सामने पंजाब के गेंदबाजों ने टेके घुटने, RCB को मिली सीजन की पहली जीत
आईपीएल 2024 का 6वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच 25 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू में खेला गया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। विराट कोहली की 77 रनों की शानदार पारी और दिनेश कार्तिक की नाबाद 28 रन की पारी के बल पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया, और 4 विकेट से जीत दर्ज की। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
2. IPL 2024: 49 गेंदों में 77 रन ठोक विराट कोहली ने जीता प्लेयर ऑफ द मैच, ऑरेंज कैप की ताजा सूची में इस स्थान पर पहुंचे
आईपीएल 2024 के 6वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स (PBKS) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बोर्ड पर लगाए थे। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 4 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) ने 77 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं दिनेश कार्तिक ने 10 गेंदों में 28 रन की नाबाद पारी खेल जीत में बड़ी भूमिका निभाई। PBKS के खिलाफ शानदार पारी खेल विराट कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
3. IPL 2024, RCB vs PBKS Turning Point of Match: पंजाब किंग्स के हाथों से कैसे छूटा मैच, जानिए क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट?
आईपीएल 2024 का छठवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया, जिसे मेजबान टीम ने चार विकेट से जीता। पंजाब किंग्स (PBKS) द्वारा दिए गए 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत धमाकेदार रही। सैम करन के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विराट कोहली को जीवनदान मिला। बेयरस्टो ने स्लिप में कोहली का कैच छोड़ा। राहुल चाहर ने भी कोहली का कैच छोड़ा और इसका नुकसान पंजाब को पूरे मैच में पहले ही ओवर में हुआ। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
4. Viral Video: चिन्नास्वामी में नजर आया शिखर धवन का हमशक्ल, देखकर विराट कोहली की भी छूट गई हंसी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच 25 मार्च को खेले गए आईपीएल 2024 के छटवें मुकाबले के दौरान PBKS के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का हमशक्ल नजर आया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हमशक्ल को देखकर विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
5. क्या मुंबई इंडियंस नहीं चाहती थी रोहित बने फिर से कप्तान? सिद्धू के इस खुलासे से फिर होगा बवाल
आईपीएल 2024 से पहले, मुंबई इंडियंस (MI) ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड करने का फैसला किया और उन्हें अपने टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। इस समय रोहित शर्मा जारी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं। जिस पर पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि रोहित शर्मा जैसे महान बल्लेबाज के लिए कोई समस्या नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब वह बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
6. IPL 2024: लीग चरण में CSK और MI के बीच सिर्फ एक मुकाबला क्यों, जानिए कारण
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) को आईपीएल 2024 में अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है और सिर्फ एक बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। यह बड़ा मुकाबला 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला है। आपको बता दें, प्रारूप के अनुसार, हर टीम आठ मैच खेलती है- अपने ग्रुप के चार टीमों के खिलाफ घर और बाहर अन्य दोनों जगह पर। इसके अलावा, टीम दूसरे ग्रुप की टीमों के खिलाफ घर या बाहर चार मैच खेलती है, जिसमें एक टीम घर और बाहर दोनों जगह शेष टीम का दो बार सामना करती है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
7. IPL 2024: “पूरे ड्रेसिंग रूम को जीतना….”- MI कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जारी आईपीएल 2024 में अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस सीजन में मुंबई इंडियंस की पहली हार के बाद फैंस हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच, पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी लक्ष्मीपति बालाजी का कहना है कि कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या को लोगों का विश्वास अर्जित करना होगा, जिसमें समय लगेगा। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
8. IPL 2024 Full Schedule: आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की हुई घोषणा, चेपॉक में 26 मई को खेला जाएगा फाइनल
IPL 2024 का आगाज हो चुका है और अभी तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। चूंकि भारत में लोकसभा चुनाव है, इसलिए आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा हुई थी और बताया गया कि चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए बाकी मुकाबलों की घोषणा की जाएगी। अब आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की घोषणा हो गई है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
9. “भाई पांड्या तू….” MI की हार पर भड़की हीरोइन, हार्दिक पांड्या पर लगाया बड़ा इल्जाम
हर साल की तरह इस साल भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की शुरुआत हार के साथ की है। मुंबई इंडियंस (MI) को जारी आईपीएल 2024 में अपने पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ छह रनों की मात झेलनी पड़ी। मुंबई की हार के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, जिसे लेकर एक मराठी एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। (यहां पढ़िए पूरी खबर)
10. PBKS के खिलाफ RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने किया अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों को वीडियो कॉल
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल 2024 मैच में चार विकेट की जीत के बाद विराट कोहली का डैडी अवतार देखने को मिला, क्योंकि वह एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से एक वीडियो कॉल पर अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय से बात करते हुए नजर आए। अब यह दिल जीत लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (यहां देखिए वो वीडियो)