World Cup 2023: इस शहर में खेला जाएगा भारत का सेमीफाइनल मुकाबला, जानें किस टीम से होगी टक्कर..?
भारत वर्ल्ड कप 2023 पॉइंट्स टेबल में 6 मैच में 6 जीत और 12 अंक के साथ पहले पायदान पर है।
अद्यतन - Oct 30, 2023 9:33 pm

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। लखनऊ में खेले गए पिछले मैच में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टूर्नामेंट में 6 मैच में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है। World Cup 2023 के अब तक आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं, और सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो चुकी है। टूर्नामेंट में अब तक अपने सारे मुकाबले जीत कर भारतीय टीम लगभग सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। आइए आपको बताते हैं कि भारत सेमीफाइनल मुकाबला कब और कहां पर खेलने वाला है-
World Cup 2023: मुंबई में सेमीफाइनल मैच खेलेगी टीम इंडिया
World Cup 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 और नंबर-4 पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल पॉइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को ईडन-गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा।
आपको बता दें सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए रिजर्व-डे भी रखा गया है। टीम इंडिया इस वक्त पहले पायदान पर है, लीग स्टेज खत्म होने के बाद भी अगर टीम टॉप पर रहती है। तो टीम सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ खेलेगी। लेकिन आपको यह भी बता दें World Cup 2023 के लिए जब शेड्यूल की घोषणा की गई थी तब आईसीसी द्वारा साफ तौर पर इसका उल्लेख किया गया था कि अगर भारत सेमीफाइनल में पहुंचता है।
तो वह पहला सेमीफाइनल ही खेलेगा जो वानखेड़े मुंबई में खेला जाएगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो पॉइंट्स टेबल में कौन से स्थान पर जगह बनाते हैं। लेकिन वहीं अगर सेमीफाइनल में अगर भारत की टक्कर पाकिस्तान से होती है तो टीम को मुंबई की जगह ईडन-गार्डन्स में 16 नवंबर को मैच खेलना होगा, जो इस वक्त संभव होता हुआ बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़े- आखिर ऐसा क्या हो गया कि इंजमाम उल हक को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच में ही पाकिस्तान टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा देना पड़ा?
टीम इंडिया अपने बचे हुए लीग स्टेज के आखिरी तीन मैच मुंबई, कोलकाता और बैंगलोर में खेलेगी। भारत का अगला मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा।