World Cup 2023: अहमदाबाद पहुंचे IShowSpeed को जय शाह ने पहले किया टोटल Ignore…! और फिर खींचवाई तस्वीर..
फेमस यूट्यूबर IShowSpeed पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे।
अद्यतन - अक्टूबर 15, 2023 12:12 अपराह्न

World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले ने देश भर में खूब सुर्खियां बटोरी है। भारत-पाकिस्तान मैच का लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट जगत से जुड़े बड़े-बड़े दिग्गज पहुंचे थे। भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मैच के दौरान टीम इंडिया का हौसला बढ़ाते हुए नजर आए थे।
फेमस यूट्यूबर IShowSpeed विराट कोहली के काफी ज्यादा बड़े फैन है, पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए IShowSpeed भारत को सपोर्ट करने के लिए अहमदबाद पहुंचे थे। IShowSpeed ने अपनी मौजूदगी से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। IShowSpeed का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह से तस्वीरें खींचवाने की गुजारिश करते हुए नजर आए, लेकिन जय शाह ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।
World Cup 2023: जय शाह ने IShowSpeed को किया नजरअंदाज
बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने भी भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में IShowSpeed ने स्टेडियम में जय शाह से हाथ मिलाने के बाद सेल्फी खींचवानी चाही, लेकिन जय शाह जो जल्दबाजी में लग रहे थे, उन्होंने ध्यान नहीं दिया और IShowSpeed को नजरअंदाज करके आगे बढ़ गए।
Speed meeting Jay Shah.pic.twitter.com/Z7NO2tQSK7
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 15, 2023
हालांकि स्टेडियम के अंदर IShowSpeed और जय शाह एक बार फिर दोबारा मिले। दोनों ने हाथ मिलाया और तस्वीरें भी खींचवाई। जिस दौरान IShowSpeed विराट कोहली को GOAT कहते हुए नजर आए।
यह भी पढ़े- टीम इंडिया का ये जश्न और हंगामा देख, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी रात को सो नहीं सके
Speed to Jay Shah:
Virat Kohli is the GOAT.pic.twitter.com/lsmDCmlCK2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 15, 2023
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में लगाई जीत की हैट्रिक
टीम इंडिया ने World Cup 2023 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिर दूसरे मुकाबले में टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। भारत के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके बाद भारत ने कप्तान रोहित शर्मा के (86 रन) और श्रेयस अय्यर की नाबाद 53 रन की पारी के बल पर जीत दर्ज की। टीम इंडिया का अगला मुकाबला World Cup 2023 में अब 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ पुणे में खेला जाएगा।